देश

'जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई लक्ष्य तक पहुंचती हैं, तो दुश्मन को 'भारत माता की जय' सुनाई देती है...' गरजे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आदमपुर एयरबेस में एयर वॉरियर्स और जवानों का हौंसला बढ़ाते हुए पाकिस्तान को जमकर लताड़ा कहा कि जब भारत के सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं, तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi In Adampur Air base: आदमपुर एयरबेस में एयर वॉरियर्स और जवानों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी हौसला आफजाई की, वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर जमकर वार किए उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) से घबराकर दुश्मन ने इस एयर बेस और हमारे कई अन्य एयर बेस पर कई बार हमला करने की कोशिश की। उन्होंने हमें बार-बार निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान के नापाक मंसूबे हर बार नाकाम हो गए।'

आदमपुर एयर बेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जब हमारे ड्रोन दुश्मन के किले की दीवारें ध्वस्त करते हैं, जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई ध्वनि के साथ लक्ष्य तक पहुंचती हैं, तो दुश्मन को 'भारत माता की जय' सुनाई देती है। जब हम रात में भी सूरज को रोशन करते हैं, तो दुश्मन को 'भारत माता की जय' सुनाई देती है।'

'...तो आसमान से एक ही बात गूंजती है- ‘भारत माता की जय’

जब हमारी सेनाएं परमाणु बम की धमकियों को हवा में उड़ा देती हैं, तो आसमान से एक ही बात गूंजती है- ‘भारत माता की जय’। आप सभी ने करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित किया है, हर भारतीय की मां को गौरवान्वित किया है, आपने इतिहास रचा है, और मैं आज सुबह-सुबह आपको देखने के लिए आपके बीच आया हूं...

'जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं, तो धरती धन्य हो जाती है'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी, तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे। आप सभी वर्तमान के साथ ही देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नई प्रेरणा बन गए हैं।जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं, तो धरती धन्य हो जाती है।जब वीरों के दर्शन का अवसर मिलता है, तो जीवन धन्य हो जाता है।

'आप सभी ने वाकई कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया '

पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारी फौजें न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकी की हवा निकाल देती हैं, तो आकाश से पाताल तक एक ही बात गूंजती है - भारत माता की जय... आप सभी ने वाकई कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया है।हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया है। आपने इतिहास रच दिया है।

'आपके पराक्रम की वजह से आज Operation Sindoor की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है'

उन्होंने कहा कि आपके पराक्रम की वजह से आज Operation Sindoor की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है, इस पूरे ऑपेरशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा।हर भारतीय की प्रार्थना आप सभी के साथ रही।आज हर देशवासी अपने सैनिकों, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है, उनका ऋणी है। Operation Sindoor कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है।ये भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article