देश

Video: अडानी के मुद्दे पर सदन में चर्चा न होने के पीछे क्या है कारण? वित्त मंत्री बोलीं- चर्चा से कौन भाग रहा है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 11:55 PM IST

विपक्ष अडानी के मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहता है। इस वजह से सदन में लगातार हंगामा हो रहा है। इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्या सरकार भाग रही है? चर्चा को कौन रोक रहा है?

सदन में लगातार हंगामा हो रहा है। विपक्ष अडानी के मुद्दे पर सरकार से जवाब चाह रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि वो चर्चा के लिए तैयार है परन्तु विपक्ष जानबूझकर सदन में कामकाज को ठप्प रख रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्या सरकार भाग रही है? चर्चा को कौन रोक रहा है? संसद सत्र चल रहा है। संसद के बाहर धरना देने वाले, चिल्लाने वाले कौन हैं। आओ संसद के भीतर चर्चा करो। सीरियस विषय पर चर्चा करने के बजाय आतंक फैलाने वाले कौन हैं। चर्चा से भाग रहे हैं यह कह देने में फायदा नहीं है। इससे पहले के सत्र का उदारहण दे रही हूं वे कहते थे चीन, लद्दाख पर चर्चा करो। इसके ऊपर कितनी बार हमने बयान दिया। रक्षा मंत्री आएंगे जवाब देंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!