देश

West Bengal: मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के मीम्स बनाना पड़ा भारी! यूट्यूबर गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 10:41 AM IST

पुलिस के मुताबिक, ‘‘ऐसा लगता है कि आरोपी ने सीएम की छवि खराब करने के मकसद से उनके भाषणों के कुछ हिस्सों को एडिट कर कथित भड़काऊ, अपमानजनक मीम्स बनाए थे। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस तरह के कृत्य हिंसा भड़काने का कारण बन सकते हैं, जिससे प्रदेश में शांति भंग हो सकती है।’’

Image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।

Photo : IANS

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता बनर्जी के मीम्स बनाना एक लड़के को भारी पड़ा है। आरोप है कि उसने सीएम के आपत्तिजनक मीम्स बनाए थे। कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने समाचार एजेंसी एएनआई को बुधवार (28 सितंबर, 2022) को इस बारे में बताया कि हमने तुहिन मंडल नाम के यूट्यूबर ( YouTuber) को नदिया (Nadia) जिला के ताहेरपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 26 सितंबर को भी उसे अरेस्ट किया था। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। इस बीच, समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया कि यूट्यूबर की उम्र 29 साल है। मंडल को पुलिस की खुफिया शाखा के अधिकारियों ने ताहेरपुर थाना क्षेत्र के बापूजीनगर में उसके घर से गिरफ्तार किया। दरअसल, एक हफ्ते पहले दक्षिण कोलकाता के तराताला थाने में 21 साल के एक व्यक्ति ने ‘यूट्यूबर’ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

कोलकाता पुलिस के अधिकारी के अनुसार, ‘‘ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से उनके भाषणों के कुछ हिस्सों को संपादित कर कथित भड़काऊ, अपमानजनक मीम्स बनाए। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस तरह के कृत्य हिंसा भड़काने का कारण बन सकते हैं, जिससे प्रदेश में शांति भंग हो सकती है।’’

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने कम से कम सात अन्य ‘कंटेंट क्रिएटर्स’ को भी नामजद किया है, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article