देश

पश्चिम बंगाल में BJP को लगा बड़ा झटका, पंचायत चुनाव से पहले MLA सुमन कांजीलाल TMC में हुए शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 5, 2023, 10:32 PM IST

सुमन कांजीलाल का टीएमसी में शामिल होना, भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि भाजपा विधायक का निर्वाचन क्षेत्र अलीपुरद्वार, उत्तर बंगाल में पड़ता है जहां पार्टी ने 2021 के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। उत्तर बंगाल के दो और विधायक- कृष्णा कल्याणी और सौमेन रॉय- पहले ही टीएमसी में शामिल हो चुके हैं।

Image

बंगाल में बीजेपी विधायक टीएमसी में शामिल

Photo : ANI

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने बीजेपी को एक बार फिर से बड़ा झटका दे दिया है। टीएमसी ने बीजेपी के एक और विधायक को तोड़ दिया है। बीजेपीविधायक सुमन कांजीलाल ने रविवार को भाजपा छोड़ टीएमसी का दामन थाम लिया है। उन्हें टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कई बदल चुके हैं पाला

2021 के राज्य विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की शानदार जीत के बाद मुकुल रॉय, अर्जुन सिंह और राजीब बनर्जी सहित कई भाजपा विधायकों ने पाला बदल लिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि भाजपा के तीन विधायक टीएमसी के संपर्क में हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि बीजेपी के कई विधायक आना चाहते हैं और जोर दिया कि अगर टीएमसी ने दरवाजा खोला तो और भी शामिल होंगे।

पंचायत चुनाव से पहले झटका

पश्चिम बंगाल में इस साल पंचायत चुनाव होने हैं। बीजेपी इस चुनाव में जीत के लिए पूरा जोर लगाती दिख रही है। लेकिन भाजपा के नेतृत्वकर्ता अपने ही नेताओं को एकजुट नहीं रख पा रहे हैं और ममता बनर्जी की पार्टी भाजपा में सेंध लगा रही है।

टीएमसी की रणनीति

सुमन कांजीलाल अलीपुरद्वार से विधायक हैं। जो उत्तर बंगाल में पड़ता है जहां भाजपा ने 2021 के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। उत्तर बंगाल के दो और विधायक- कृष्णा कल्याणी और सौमेन रॉय- पहले टीएमसी में शामिल हुए थे। दावा है कि टीएमसी उत्तर बंगाल में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए हर तरह से काम कर रही है। जिसमें बीजेपी विधायकों को तोड़ना भी शामिल है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article