इलेक्शन

ये मेरा आखिरी चुनाव है- Karnataka Election से पहले कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान; CM पद के हैं दावेदार!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 5, 2023, 04:13 PM IST

Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा के सभी 224 सदस्यों का चुनाव करने के लिए कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई 2023 से पहले होंगे। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 को समाप्त होने वाला है। होने वाले कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस का दावा है कि वो बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

Image

सिद्धारमैया ने कर्नाटक चुनाव से पहले बता दिया कब लेंंगे राजनीति से संन्यास

Photo : Twitter

Karnataka Election: कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने चुनाव से पहले एक इमोशनल कार्ड चल दिया है। सिद्धारमैया ने ऐलान किया है कि ये चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा। इसके बाद वो राजनीति में सक्रिय रहेंगे, लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगे।

क्या कहा कांग्रेस नेता ने

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि आने वाला चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह सेवानिवृत्ति के बाद भी राजनीति में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे। सिद्धारमैया ने ये बातें बीदर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा।

इमोशनल कार्ड

सिद्धारमैया की यह घोषणा एक इमोशनल कार्ड के तौर पर देखा रहा है। सिद्धारमैया कांग्रेस की ओर से सीएम पद की रेस में हैं, हालांकि उनका मुकाबला डीके शिवकुमार से है, जो इस समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष है और राहुल गांधी के करीबी लोगों में से एक हैं।

कब होना है चुनाव

कर्नाटक विधान सभा के सभी 224 सदस्यों का चुनाव करने के लिए कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई 2023 से पहले होंगे। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 को समाप्त होने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव मई 2018 में हुए थे। चुनाव के बाद, जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई थी, जिसमें एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि बाद में कुछ विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में पाला बदल दिया और कांग्रेस गठबंधन की सरकार गिर गई। तब कांग्रेस ने बीजेपी पर विधायकों के खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article