देश

Begusarai: बेगूसराय में दर्दनाक हादसा! गंगा में डूबकर 5 युवकों की मौत, मुंडन संस्कार में आए थे शामिल होने

Begusarai Drowned Incident: बेगूसराय में मुंडन संस्कार में भाग लेने आए पांच युवकों की मौत हो गई इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले 6 युवक गंगा स्नान के लिए चले गए और गहराई में पहुंच गए, जिसकी वजह से सभी डूब गए, इनमें से 1 को बचा लिया गया है बाकी के शव निकाले गए।

Image

बेगूसराय में मुंडन संस्कार में भाग लेने आए पांच युवकों की मौत हो गई (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार के बेगूसराय को स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई
  • सभी शवों को नदी से बरामद कर लिया गया है
  • बरौनी से एक परिवार एक बच्चे के मुंडन के लिए गंगा के सिमरिया घाट गया था

Begusarai Drowned Incident: बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में सोमवार को स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को नदी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बरौनी से राजू शाह का परिवार एक बच्चे के मुंडन के लिए गंगा के सिमरिया घाट गया था। इसी दौरान छह लोग गंगा नदी में नहाने गए।

स्नान करने के क्रम में सभी नदी की तेज धार में पहुंच गए और पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई।घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

तलाशी अभियान के दौरान गोताखोरों ने नदी से पांच लोगों के शव बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। मृतकों की पहचान बरौनी निवासी रोहित कुमार, बाबू साहेब, फुलवरिया निवासी कर्तव्य कुमार, अजय कुमार और ओम मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है, कानून के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!