शहर

गुजरात की नर्मदा नदी में नहाते वक्त छह बच्चों समेत सात डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2024, 05:50 PM IST

गुजरात की नर्मदा नदी में नहाने के दौरान सात लोग डूब गए। इनमें छह बच्चे शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Image

सांकेतिक फोटो। (PTI)

Photo : PTI

गुजरात में नर्मदा जिले के पोइचा गांव में मंगलवार को छह बच्चों के साथ 45 वर्षीय एक व्यक्ति नर्मदा नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नदी में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई।

नर्मदा में सात लोग डूबे

नर्मदा शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "छह बच्चों और व्यक्ति का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। बच्चों की उम्र सात से 15 साल के बीच है और व्यक्ति 45 वर्ष का है।"

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस ने बताया कि सूरत से 17 लोग यहां पहुंचे थे। ये सभी लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए पोइचा गांव गए थे। जहां पर नहाने के दौरान ये हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि राजपीपला शहर के अग्निशमन कर्मी और स्थानीय तैराक उनका पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं।

End of Article