ममता सरकार को SC से झटका, DGP की नियुक्ति मामले की सुनवाई से इंकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2021, 12:21 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि इस तरह की मांग वाली अर्जी वह पहले भी खारिज कर चुका है। अपनी अर्जी में ममता सरकार ने कहा है कि डीजीपी की नियुक्ति में यूपीएससी की कोई भूमिका नहीं बनती है।

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को झटका लगा है। राज्य के डीजीपी की नियुक्ति मामले में ममता सरकार की ओर से दायर अर्जी पर शीर्ष अदालत ने सुनवाई करने से इंकार कर दिया। ममता सरकार ने अपनी अर्जी में यूपीएससी के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी है। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि इस तरह की मांग वाली अर्जी वह पहले भी खारिज कर चुका है। अपनी अर्जी में ममता सरकार ने कहा है कि डीजीपी की नियुक्ति में यूपीएससी की कोई भूमिका नहीं बनती है। नियुक्ति का मामला राज्य का होता है। 

End of Article