NCP नेता Jayant Patil ने Maharashtra के सियासी स्थिति पर बयान दिया है, उनका कहना है कि - 'सरकार बचाने के लिए जो भी संभव प्रयास होंगे वो किये जायेंगे और हम सब Uddhav Thackeray के साथ है साथ ही साथ उन्हींने कहा कि सभी बागी विधायकों को वापस आ जाना चाहिए। महाविकास अघाड़ी में राजनीतिक अस्थिरता पर जयंत पाटिल ने कहा, 'सरकार बनी रही तो हम सत्ता में रहेंगे, सरकार गई तो विपक्ष में बैठेंगे।'
जयंत पाटिल ने कही ये बात
जयंत पाटिल ने कहा कि एनसीपी विधायकों की बैठक आज वाईबी चव्हाण सेंटर, मुंबई में होगी। उन्होंने कहा,'आज शाम 5 बजे, मैंने अपने सभी विधायकों को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है ताकि उन्हें चल रहे घटनाक्रम से अवगत कराया जा सके। हमारे सांसद, संगठन प्रमुख (शरद पवार) भी होंगे। मुझे नहीं लगता कि एक राज्य में सरकार बनाने के लिए आप दूसरे राज्य में अपनी ताकत दिखा सकते हैं। उन्हें (शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे) अपने विधायकों को राज्यपाल को दिखाने के लिए यहां आना होगा...इसके बाद राज्यपाल आवश्यक निर्णय लेंगे।'
लगातार बढ़ रहा है शिंदे का कुनबा
एकनाथ शिंदे भले ही शिवसेना के लिए मुसीबत बन गए हों लेकिन वे शिवसेना और बालासाहेब से खुद को अलग नहीं मानते। इसी का नतीजा है कि मीरा भायंदर से लेकर ठाणे तक एकनाथ शिंदे के पोस्टर लग रहे हैं...जिसमें शिंदे के साथ बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर भी लगी है। महराष्ट्र की सियासी हलचल गुवाहाटी में भी देखने को मिल रही है। गुवाहाटी में मौजूद एकनाथ शिंदे का कैंप बढ़ता जा रहा है। शिंदे कैंप में शिवसेना के जहां 35 विधायक है वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी शिंदे के समर्थन में गुवाहाटी में मौजूद हैं। एकनाथ शिंदे ने जहां 46 विधायकों के समर्थन का दावा किया है वहीं अब शिवसेना सांसदो भी उद्धव से दूरी बनाने की सोच रहे हैं.. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के 5 सांसदों का भी एकनाथ शिंदे को समर्थन मिल रहा है।
