Karauli Hinsa: कांग्रेस के करीबी पार्षद मतलूब ने रची थी दंगे की साजिश! घर से मिले लाठी-डंडे और पत्थर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 08:43 AM IST

Karauli Violence Updates: टाइम्स नाऊ नवभारत ने दिखाया था कि जब हिंसा हो रही थी तब मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी अब राजस्थान सरकार लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों की  भी जांच करेगी और उन पर कार्रवाई करेगी 

Karauli Violence Video: राजस्थान के करौली के रहने वालों के लिए बड़ी खबर। पिछले कई दिनों से तनाव और कर्फ्यू के बाद आज वहां के लोगों के लिए प्रशासन ने थोड़ी राहत दी है। प्रशासन ने आज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। इस दौरान लोग जरूरी सामान खरीद पाएंगे। कर्फ्यू में ढील देने का फैसला शांति समिति की बैठक के बाद लिया गया है। इस बीच करौली हिंसा पर टाइम्स नाउ नवभारत की इंवेस्टीगेशन नॉनस्टॉप जारी है। हमारे रिपोर्टर भंवर पुष्पेंद्र ने पुलिस से दो कदम आगे जाकर दंगे के मास्टरमाइंड मतलूब अहमद के दंगा प्लान को एक्सपोज किया। कांग्रेस के करीबी पार्षद ने हिंदू नववर्ष पर दंगे के कितने हथियार जुटाए थे? इस सुपर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में देखिए।

सबसे खतरनाक सच आया सामने

करौली दंगे का मास्टरमाइंड मतलूब अहमद फरार है..एक तरफ पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है तो दूसरी तरफ टाइम्स नाउ नवभारत पर मतलूब के मंसूबे का पर्दाफाश लगातार जारी है। हमारे संवाददाता भंवर पुष्पेंद्र ने करौली दंगे का सबसे खतरनाक सच सबसे पहले पूरी दुनिया के सामने पेश किया है। हमारे कैमरे ने एक ऐसा वीडियो रिकॉर्ड किया है जो करौली दंगे के डेंजरस प्लान का सबसे बड़ा सबूत है। पुलिस मतलूब के घर दबिश देने पहुंची तो उसे क्या-क्या मिला..उसे पहली बार आप टाइम्स नाउ नवभारत पर देखिए। मतलूब के घर से लाठी-डंडे मिले..पत्थर मिले।

मतलूब के घर से मिले हथियार, पत्थर और लाठी डंडे

तो मतलूब के घर पर पहले से दंगे के हथियार जुटाए गए थे ताकि हिंदू नववर्ष पर करौली की फिजाओं में जहर घोला जा सके। करौली में जिन हथियारों से हमला हुआ वैसे ही हथियार अब मतलूब के घर से मिले हैं। मतलूब 5 दिन से फरार है लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत पर उसकी साजिशों के खुलासे ने पुलिस को भी नींद से जगा दिया है। ऐसे में अब पुलिस पर भी करौली के विलेन को सलाखों के पीछे पहुंचाने का दबाव बढ़ गया है। राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्र ने भी करौली दंगे को सुनियोजित साजिश करार दिया है हालांकि, उन्होंने पुलिस का बचाव भी किया है।

अभी तक फरार है मतलूब

हमारे इंवेस्टीगेशन में ये भी साफ हो गया है कि हिंदू नववर्ष पर करौली में शोभा यात्रा के लिए बाकायदा प्रशासनिक मंजूरी ली गई थी। बावजूद इसके कांग्रेस के करीबी पार्षद मतलूब अहमद ने दंगे की साजिश रची।लेकिन अब इस पर भी सियासत हो रही है। इस केस में अब जयपुर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर पर भी FIR दर्ज की गई है। इस मामले में अबतक 20 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन मास्टरमाइंड मतलूब अबतक फरार है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव, ओडिशा में भारी बारिश के बाद स्कूल बंद, IMD ने जारी किए ताजा अपडेट्स

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव, ओडिशा में भारी बारिश के बाद स्कूल बंद, IMD ने जारी किए ताजा अपडेट्स

कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल, पार्टी कार्यालय पर कब्जे को लेकर भिड़े

कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल, पार्टी कार्यालय पर कब्जे को लेकर भिड़े

आज की ताजा खबर, 23 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी की दिसंबर में अमेरिका यात्रा संभव, कनाडा से डील करने भी जा सकते हैं...IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला छुट्टी पर भेजे गए

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल उठाने वाले परिजनों ने पहले साथ तक नहीं रखा...पहचान छिपाकर हरिद्वार में बेची चाय

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल उठाने वाले परिजनों ने पहले साथ तक नहीं रखा...पहचान छिपाकर हरिद्वार में बेची चाय

'नक्सली' टिप्पणी को लेकर SC में तीखी बहस, वंदे मातरम पर हो रही थी सुनवाई, CJI ने दिया दखल

'नक्सली' टिप्पणी को लेकर SC में तीखी बहस, वंदे मातरम पर हो रही थी सुनवाई, CJI ने दिया दखल