ISKP का खौफनाक प्लान, मैगजीन के कवर पर PM मोदी की तस्वीर छापी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 02:58 PM IST

ISKP news: आईएस खुरासान ने अपने 'इंडिया बिटवीन पेन एंड होप' के कवर पेज पर पीएम की तस्वीर प्रकाशित की है। लेख में समाज को बांटने और सौहार्द बिगाड़ने एवं दूसरे समाज के खिलाफ जेहाद छेड़ने की बात कही गई है।

ISKP : आईएस खुरासान ने अपनी पत्रिका के कवर पेज पर पीएम मोदी की तस्वीर छापी है। इस पत्रिका में भाजपा के नेताओं के बारे में बात करते हुए एक खास समुदाय के लोगों को भड़काया और उन पर हमला करने के लिए उकसाया गया है। इस लेख में युवाओं को बरगलाने हुए उन्हें दहशत के रास्ते पर चलने के लिए कहा गया है। आईएस खुरासान ने अपने 'इंडिया बिटवीन पेन एंड होप' के कवर पेज पर पीएम की तस्वीर प्रकाशित की है। लेख में समाज को बांटने और सौहार्द बिगाड़ने एवं दूसरे समाज के खिलाफ जेहाद छेड़ने की बात कही गई है। गुजरात और दिल्ली के दंगों का जिक्र करते हुए एक समाज को एकजुट होने और बदला लेने की बात कही गई। 

End of Article