देवघर रोपवे हादसे का एक्सक्लूसिव वीडियो आया सामने, जान बचाने की लगा रहे थे गुहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 10:02 AM IST

देवघर रोप वे हादसे का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप लोगों की चीख पुकार को सुन सकते हैं। लोग जय हनुमान जय हनुमान के जरिए मदद मांग रहे हैं।

झारखंड के देवघर रोप-वे हादसा का एक वीडियो सामने आया है। हादसे के वक़्त लोग चिल्लाते नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। करी 48 लोग अलग अलग ट्राली में फंसे हुए थे। इस हादसे में पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है और जांच जारी है। लोगों को बचाने के लिए सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था। 

यह वीडियो हादसे के तुरंत बाद का है। आप वीडियो में लोगों की आवाज को सुन सकते हैं। जय हनुमान, जय हनुमान की आवाज आ रही है। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे हैं। ट्राली में फंसे लोगों ने ही इस वीडियो को बनाया था। लोगों की आवाज में खौफ को महसूस किया जा सकता है। बता दें कि तीन लोगों की मौक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुई थी। झारखंड के देवघर में हुए रोप-वे हादसे पर राज्य के हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। और पूरे मामले पर वह 26  अप्रैल  को सुनवाई करेगा। इसके अलावा राज्य सरकार को हाई कोर्ट में सुनवाई के पहले हलफनामे के जरिए एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी। जिससे कि दुर्घटना के कारणों और दूसरी जरूरी चीजों का पता चल सके। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!