देश

किरेन रिजिजू ने काफिला रोक नदी में फंसे लोगों की बचाई जान, गाड़ी की छत पर खड़े हो मदद की लगा रहे थे गुहार; देखिए वीडियो

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वे जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख क्षेत्र के द्रास में एक सड़क हादसे के दौरान दो लोगों की जान बचाते नजर आ रहे हैं। यह घटना सोमवार की है, जब रिजिजू का काफिला द्रास की ओर बढ़ रहा था और रास्ते में एक कार तेज बहाव वाली नदी में गिर गई। मौके पर तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मंत्री ने काफिला रुकवाया और अपनी टीम के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई।

Image

किरेन रिजिजू ने काफिला रोक नदी में फंसे लोगों की बचाई जान

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख क्षेत्र के द्रास में एक गंभीर सड़क हादसे के दौरान दो लोगों की जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं। यह पूरी घटना सोमवार की बताई जा रही है, जब मंत्री का काफिला द्रास की ओर जा रहा था।

वीडियो में क्या-क्या

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज बहाव वाली नदी के बीच एक कार पलटी हुई है और उसके ऊपर दो लोग खड़े होकर मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनमें से एक व्यक्ति मोबाइल फोन से किसी को कॉल करने की कोशिश कर रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति अपने घायल हाथ को पकड़े हुए खड़ा है। घटनास्थल के किनारे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू स्वयं नजर आ रहे हैं, जो अपनी टीम के साथ तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट जाते हैं।

काफिला रुकवा की मदद

बताया जा रहा है कि कार अचानक नदी में गिर गई थी और इसी दौरान मंत्री का काफिला वहां से गुजर रहा था। स्थिति को भांपते हुए रिजिजू ने तत्काल काफिला रुकवाया और फंसे लोगों की जान बचाने की मुहिम शुरू की। राहत की बात यह रही कि समय पर मदद मिलने से दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

किरेन रिजिजू का ट्वीट

किरेन रिजिजू ने खुद यह वीडियो अपने 'X' (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किया और लिखा- "लद्दाख में द्रास पहुंचने से पहले, हमारे काफिले के ठीक आगे एक गाड़ी नदी में गिर गई। खुशकिस्मती से हम समय पर पहुंच गए और दोनों लोग बच गए।

रिजिजू खुद बचाव अभियान करवाते दिखे

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि लाल जैकेट पहने खुद मंत्री जी नदी की ओर उतरने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा टीम उन्हें रोक लेती है। फिर भी, वह पूरी घटना पर नजर बनाए रखते हैं और टीम को दिशा-निर्देश देते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!