देश

सीएम योगी ने CAA पर कांग्रेस को घेरा, कहा- कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस उन कट्टरपंथियों के दबाव में क्यों आ रही है, जो मानवता के दुश्मन हैं। कांग्रेस का यह वक्तव्य मानवता के खिलाफ है।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ

Photo : ANI

CM Yogi Attacks Congress: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक बार फिर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस का वास्तविक चेहरा देश और दुनिया के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि सीएएए किसी व्यक्ति, किसी जाति, किसी मत या किसी मजहब के खिलाफ नहीं है। यह मानवता के लिए भारत का संदेश है।

कहा- कांग्रेस का वक्तव्य मानवता के खिलाफ

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस उन कट्टरपंथियों के दबाव में क्यों आ रही है, जो मानवता के दुश्मन हैं। कांग्रेस का यह वक्तव्य मानवता के खिलाफ है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाईयों पर अत्याचार किया गया और वे शरणार्थी के रूप में भारत आए। सीएए उन्हें भारतीय नागरिकता देने के पक्ष में है। कांग्रेस को इससे एलर्जी है या कांग्रेस उन लोगों के दबाव में क्यों आ रही है जो मानवता के दुश्मन हैं।

चिदंबरम ने दिया था बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा था कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस के केंद्र में सत्तारूढ़ होने पर संसद के पहले सत्र में ही विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम को निरस्त कर दिया जाएगा। चिदंबरम ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का इरादा सीएए को रद्द करने का है, भले ही उसके घोषणा पत्र में इसका जिक्र नहीं किया गया हो।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article