देश

हमने 832 साल तक हुकूमत की और हिंदू जी हुजूरी करते थे- ओवैसी की पार्टी के नेता ने उगला 'जहर'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:44 PM IST

यूपी एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने हिजाब बैन मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में भी बात की और कहा कि "हिंदुत्व यह तय नहीं करेगा कि देश में कौन क्या पहनेगा, संविधान करेगा।" शौकत अली ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा किआज मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।

यूपी एआईएमआईएम के चीफ शौकत अली ने हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है। शौकत अली ने यूपी के संभल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुसलमानों ने इस देश पर 832 साल तक शासन किया और हिंदू उनकी जी हुजूरी करते थे।

उन्होंने कहा- "तुम हमें धमकी दे रहे हो, तुम जैसे कीड़े मकोड़े, 832 साल हमने हुकूमत की है और तुम हमारे बादशाह के सामने अपने हाथ को पीछे बांध करके जी हुजूरी करते थे।"

आगे उन्होंने हिंदुओं की शादी को लेकर भी सवाल उठाया। शौकत अली ने कहा-"लोग कहते हैं कि हम दो-तीन शादियां करते हैं। दो शादियां होने पर भी हम समाज में दोनों पत्नियों को सम्मान देते हैं, लेकिन आप (हिंदू) एक से शादी करते हैं और आपकी तीन बाहर होती हैं। आप किसी का सम्मान नहीं करते हैं, लेकिन अगर हमारी दो शादियां होती हैं, तो हम उन्हें सम्मान के साथ रखते हैं और हमारे बच्चों के नाम भी राशन कार्ड में होते हैं।"

शौकत अली ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। मदरसा, लिंचिंग, वक्फ और हिजाब जैसे मुद्दे हमारे साथ हो रहे हैं क्योंकि हमें निशाना बनाना आसान है। जब भाजपा कमजोर होती है तो वे मुस्लिमों के मुद्दों को उठाती है।

इस 'जहरीले' बयान को लेकर शौकत अली के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने उनके खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज किया है। वहीं एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी की अपने इस नेता की विवादित टिप्पणी पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भाजपा ने शौकत अली की हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियों की निंदा की है। बीजेपी ने ओवैसी से शौकत अली के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article