देश

उमा भारती के बयान से हलचल, कहा-'अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, राजनीति से नहीं लिया सन्यास'-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 12, 2023, 08:14 PM IST

Uma Bharti Big Statement: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी की कद्दावर नेता उमा भारती के नए बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

Uma Bharti in Active Politics:बीजेपी इन दिनों लोकसभा और राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में लगी है, मध्य प्रदेश की जन आशीर्वाद यात्रा में पार्टी ने पूर्व सीएम उमा भारती को नहीं बुलाया, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी वहीं अब उमा भारती का एक बड़ा बयान सामने आया है।

सागर जिले के शाहपुर में उमा भारती ने कहा- 'लंबे समय से काम करते-करते थक गई थी, इसलिए साल 2019 के चुनाव में ब्रेक ले लिया और लोगों को लगा कि मैंने राजनीति छोड़ दी है, लेकिन मैं बता दूं कि मैंने अभी राजनीति नहीं छोड़ी है और अगला चुनाव भी मैं लडूंगी।'

उमा भारती के इस बयान ने राजनीतिक खेमों में हलचल मचा दी

उमा भारती वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा के अनावरण करने के लिए सागर जिले के शाहपुर पहुंची थी। प्रतिमा अनावरण के बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया, इसी दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया वहीं उमा भारती के इस बयान ने राजनीतिक खेमों में हलचल मचा दी।

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने का न्योता नहीं मिला था

गौर हो कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती को जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने का न्योता नहीं मिला था, इस बात को लेकर उमा भारती ने न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि यहां तक कह दिया कि भाजपा के लोग घबराए हुए हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article