देश

आपने हमें दूर कर दिया...,PM Modi पर बदले उद्धव ठाकरे के सुर, महाराष्ट्र में होगा नया खेला!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 07:53 AM IST

Maharashtra: प्रधानमंत्री मोदी को लेकर उद्धव ठाकरे का लहजा नरम रहा। उन्होंने कहा, हम पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुश्मन नहीं थे और आज भी नहीं हैं। पीएम मोदी ने ही शिवसेना से संबंध तोड़ने का फैसला किया था।

Image

उद्धव ठाकरे

Photo : BCCL

Maharashtra: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर जुबानी हमले किए। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को लेकर उनका लहजा नरम ही रहा। उद्धव ठाकरे के तेवर बदले-बदले से नजर आए। उन्होंने कहा, हम पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुश्मन नहीं थे और आज भी नहीं हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने ही शिवसेना से संबंध तोड़ने का फैसला किया था।

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, हम आपके साथ थे, शिवसेना आपके साथ थी। हमने पिछली बार अपने गठबंधन के लिए प्रचार किया था। आप प्रधानमंत्री इसलिए बने क्योंकि विनायक राऊत जैसे हमारे सांसद चुने गए। हालांकि, बाद में आपने ही हमें खुद से दूर कर दिया। ठाकरे ने कहा, हमारा हिंदुत्व और भगवा ध्वज आज भी कायम है, लेकिन भाजपा उस भगवा झंडे को फाड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा, पीएम मोदी महाराष्ट्र यह देखने आते हैं कि यहां से क्या गुजरात ले जाया जा सकता है।

भाजपा पर बोला हमला

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, हम साल हम गणतंत्र दिवस पर एक दूसरे को बधाई देते हैं। मुझे डर है कि अगर सत्ता में बैठे राक्षस फिर से चुने गए तो अगला गणतंत्र दिवस हमारे सामने कभी नहीं आएगा, यह तानाशाह दिवस होगा। इस दौरान ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने हमें परेशान किया है, उन्हें इतना कड़ा सबक सिखाया जाएगा कि अगली पीढ़ी को उनका नाम भी याद नहीं रहेगा।

भाजपा ने अपनी पहचान खो दी

उद्धव ठाकरे ने कहा, भाजपा ने दूसरों को अपनी पार्टी में लाने के चक्कर में अपनी पहचान खो दी है और उनकी पार्टी वहीं खड़ी है, जहां पहले थी। उन्होंने कहा, आज मुसलमान हमारे साथ आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि हमारा हिंदुत्व दो धर्मों के बीच आग लगाने के बारे में नहीं है। हमारा हिंदुत्व रसोई में चूल्हा चलाने के बारे में हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग