देश

Saumya Vishwanathan Murder: टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले में 4 दोषियों को मिली जमानत, ये बातें बनीं आधार!

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 12, 2024, 03:01 PM IST

Saumya Vishwanathan Murder Case: टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, कोर्ट ने इस हत्याकांड के चारों आरोपियों को जमानत दे दी है।

Image

टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया

Saumya Vishwanathan Murder Case: टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है, बताते हैं कि दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में चार दोषियों को यह कहते हुए जमानत दे दी कि वे लगभग 14 सालों से सलाखों के पीछे हैं गौर हो कि दिल्ली में 2008 में हुए सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले में काफी लंबे समय तक सुनवाई चली।

साल 2023 अक्टूबर में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने रवि कपूर, अमित शुक्ला, अजय कुमार और बलजीत मलिक को हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था, इस मामले में अब हाई कोर्ट ने मामले में यह कहते हुए जमानत दे दी कि वे लगभग 14 वर्षों से सलाखों के पीछे हैं।

पुलिस ने दावा किया था कि उनकी हत्या का मकसद लूटपाट

सौम्या विश्वनाथन की 30 सितंबर, 2008 को तड़के भोर में अपनी कार में काम से घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने सौम्या विश्नवनाथन की लाश उनकी कार में बरामद की थी, इस हत्‍याकांड की अहम बात यह भी है क‍ि इसका खुलासा करने में पुलिस को खासा समय लग गया था पुलिस ने दावा किया था कि उनकी हत्या का मकसद लूटपाट था।

इन्हें किया गया था गिरफ्तार

सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले में रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक, अजय कुमार और अजय सेठी को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और ये मार्च 2009 से हिरासत में हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर मकोका लगाया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article