Top News Today, 8 May 2023 in Hindi: मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सभी मंत्रालयों से रिपोर्ट मांगी गई है। पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों की रिपोर्ट मांगी है। राजस्थान में लिथियम का अकूत भंडार मिला है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में लिथियम का भंडार मिला था। भारत को लिथियम के इस भंडार से काफी फायदा हो सकता है। इन भंडारों की खोज लिथियम के लिए चीन पर भारत की निर्भरता को कम करने में मदद कर सकती है। भाजपा ने कर्नाटक के संदर्भ में ‘संप्रभुता’ शब्द का इस्तेमाल करने करने के लिए कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। 11 मई को होने वाले इस चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखे हमले कर रहे हैं।
देश की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार को इसी महीने 9 साल पूरे हो रहे हैं, इस मौके पर सभी मंत्रालयों से उपलब्धियों का ब्यौरा एक तय फॉर्मेट में मांगा गया है, नौ मई तक सभी मंत्रालयों को यह ब्यौरा सबमिट करने को कहा गया है, मोदी सरकार आने से पहले क्या हालात थे और अब क्या सुधार हुआ, इसकी जानकारी भी मांगी गई है।
लिथियम भंडार के मामले में भारत के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। राजस्थान के डेगाना (नागौर) में एक नया लिथियम भडार खोजा गया है, जिसकी क्षमता मौजूदा जम्मू और कश्मीर भंडार से अधिक है। जीएसआई और खनन अधिकारियों ने दावा किया है कि इन भंडारों में मौजूद लिथियम की मात्रा भारत की कुल मांग का 80 प्रतिशत पूरा कर सकती है। इन भंडारों की खोज लिथियम के लिए चीन पर भारत की निर्भरता को कम करने में मदद कर सकती है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर आज थम रहा है। मतदान 10 मई को होगा। भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार का चुनाव करो या मरो का है। उसके सामने अपने दक्षिण के दुर्ग को बचाए जाने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस वापसी की पुरजोर कोशिश में है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। इस मुकाबले को जेडीयू ने त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। इस बार चुनाव प्रचार चरम पर रहा और सियासी घमासान नए शिखर पर पहुंचा। घोषणापत्र में फ्री राशन, आरक्षण से लेकर बजरंग बली की गूंज सुनाई दी। आइए जानते हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान अब तक क्या-क्या हुआ।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक के संदर्भ में ‘संप्रभुता’ शब्द का इस्तेमाल करने करने के लिए कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग (ईसी) का रुख किया है। सोमवार (आठ मई, 2023) को इस मसले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल ईसी से मिलने पहुंचा।
भारत के लिए बन रहे पहले C295 ने आज अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली। 2023 की दूसरी छमाही तक इसकी डिलीवरी की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस सामरिक विमान ने 5 मई को स्थानीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे स्पेन के सेविले से उड़ान भरी थी और तीन घंटे की उड़ान के बाद दोपहर 14:45 बजे उतरा। विमान निर्माता एयरबस ने ये जानकारी दी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी पर तीखा हमला बोला। भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि भारत दौरे पर आए बिलावल ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मुद्दों को छोड़कर बाकी सभी चीजों पर अपनी राय दी। मैसूर में 'मोदी सरकार की विदेश नीति' पर आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, 'बिलावल भुट्टो ने एससीओ बैठक के मुद्दों को छोड़कर बाकी सभी चीजों मसलन हमारी नीतियों, कश्मीर मुद्दे, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री, जी 20 सम्मेलन पर अपनी बात रखी।'
Uttar Pradesh nagar nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। 11 मई को होने वाले इस चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखे हमले कर रहे हैं। सोमवार को शाहजहांपुर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में अब कोई भी माफिया सीना तानकर नहीं चल सकता। आज अपराधी गले में तख्ती डालकर चल रहे हैं। रविवार को बदायूं में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अब सख्त कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई है।
आईपीएल के 43वें मैच के दौरान घायल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। हालांकि इस बात की जानकारी पहले ही केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दे दी थी, लेकिन अब इसको लेकर बीसीसीआई ने भी अंतिम मुहर लगा दी है।
The Kerala Story in Gujarat: द केरला स्टोरी (The Kerala Story) पर मचे घमासान के बीच गुजरात में मूवी की फ्री स्क्रीनिंग की जा रही है जामनगर के बाद वडोदरा में लड़कियों के लिए मूवी की फ्री स्क्रीनिंग रखी गई इससे पहले जामगनर में हिंदू सेना संगठन की तरफ से लड़कियों को लव जिहाद पर बनी मूवी को दिखाया गया था।
Go First Insolvency : इंडियन एविएशन रेगुलेटर नागर विमानन महानिदेशालय .या डीजीसीए (DGCA) ने सोमवार को वाडिया ग्रुप (Wadia Group) की फाइनेंशियल संकट झेल रही एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ये नोटिस एयरलाइन की तरफ से अचानक फ्लाइट्स कैंसल करने और IBC के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (Insolvency Resolution Process) शुरू होने के बाद जारी किया गया है।
