देश

Modi Government 9 Years: 'मोदी सरकार' के 9 साल हो रहे पूरे, मांगी गई सभी मंत्रालयों से 'रिपोर्ट'

  • Authored by: अमित कुमार
  • Updated May 8, 2023, 05:53 PM IST

Modi Government Report Card: सरकार ने हर मंत्रालय से कहा है कि वे अपने बारे में 2014 से पहले और आज तक की प्रगति की तुलना करें और इसके अंतर को प्रमुखता से बताएं।

Image

हर मंत्रालय से पांच बड़ी उपलब्धियों की जानकारी हर उपलब्धि के बारे में दो से तीन लाइन में देने को कहा गया है

देश की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार को इसी महीने 9 साल पूरे हो रहे हैं, इस मौके पर सभी मंत्रालयों से उपलब्धियों का ब्यौरा एक तय फॉर्मेट में मांगा गया

है,नौ मई तक सभी मंत्रालयों को यह ब्यौरा सबमिट करने को कहा गया है, मोदी सरकार आने से पहले क्या हालात थे और अब क्या सुधार हुआ, इसकी जानकारी भी मांगी गई

तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई-

1. पांच सबसे बड़ी उपलब्धियां

हर मंत्रालय से पांच बड़ी उपलब्धियों की जानकारी हर उपलब्धि के बारे में दो से तीन लाइन में देने को कहा गया है, इसमें कहा गया कि अगर कोई महत्वपूर्ण और दूरदर्शिता वाली योजना हो तो उसके बारे में प्रमुखता से बताया जाए

2. फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट

हर मंत्रालय से कहा गया कि वे अपनी प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति के बारे में रिपोर्ट दें, इनमें संबंधित आंकड़ें, बड़े मील के पत्थर और भविष्य के बारे में योजना बताने को कहा गया

3. 2014 से पहले और अब तक की प्रगति के बारे में रिपोर्ट

हर मंत्रालय से कहा गया कि वे अपने मंत्रालय के बारे में 2014 से पहले और आज तक की प्रगति की तुलना करें और अंतर को प्रमुखता से बताएं, इन नौ वर्षों के समय में होने वाले महत्वपूर्ण सुधारों, नीतियों में परिवर्तन और तरक्की के बारे में बताया जाए, सभी मंत्रालयों से कहा गया कि इसी फॉर्मेट में तुरंत जानकारी भेजें।

अमित कुमार
अमित कुमारauthor

20 साल का टीवी पत्रकारिता का अनुभव। झूठ , फरेब और तमाशे पर नहीं सिर्फ खबर पर नज़र। राजनीतिक खबरों पर पहली पकड़। देश की राजनीति समझनी है तो आइए मेरे साथ

और पढ़ें
End of Article