इलेक्शन

Shahjahanpur Nikay Chunav: शाहजहांपुर में गरजे सीएम योगी, बोले-अब कोई भी माफिया सीना तानकर नहीं चल सकता

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 8, 2023, 12:22 PM IST

Shahjahanpur Nikay Chunav 2023: सोमवार को शाहजहांपुर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में अब कोई भी माफिया सीना तानकर नहीं चल सकता। आज अपराधी गले में तख्ती डालकर चल रहे हैं। रविवार को बदायूं में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अब सख्त कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई है।

Uttar Pradesh nagar nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। 11 मई को होने वाले इस चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखे हमले कर रहे हैं। सोमवार को शाहजहांपुर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में अब कोई भी माफिया सीना तानकर नहीं चल सकता। आज अपराधी गले में तख्ती डालकर चल रहे हैं। रविवार को बदायूं में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अब सख्त कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई है।

वंशवादी पार्टियां युवाओं को पिस्टल देती थीं-सीएम

उन्होंने कहा कि छह साल पहले राज्य की वंशवादी पार्टियां युवकों को पिस्टल दिया करती थीं जबकि डबल इंजन की सरकार उन्हें टैबलेट्स दे रही है। सीएम योगी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में अब युवा अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं। हमारी सरकार युवा प्रतिभा को तकनीक एवं प्रशिक्षण से जोड़ रही है। इसके चलते भारत के विकास में यूपी तेजी से ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है।'

13 मई को आएंगे चुनाव नतीजे

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं से गुजर रहा है। यह एक्सप्रेसवे बदायूं को एक तरफ से मेरठ से और दूसरी तरफ प्रयागराज से जोड़ेगा। उन्होंने कहा, 'आप चाहे दिल्ली जाएं या प्रयागराज, आपको बदायूं से होकर जाना होगा। इस तरह से बदायूं एक बड़े केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। यही नहीं भाजपा सरकार यहां सीवर लाइन बिछाने एवं हर घर जल योजना के तहत घरों में स्वच्छ जल पहुंचाने जा रही है।' बता दें कि यूपी में पहले चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए गत चार मई को वोट डाले गए। चुनाव नतीजे 13 मई को आएंगे।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article