बिजनेस

Go First को एक और झटका, नहीं बेच पाएगी टिकट, कारण बताओ नोटिस भी जारी

गो फर्स्ट के टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। ये रोक डीजीसीए ने लगाई है। एयरलाइन डीजीसीए के अगले आदेश तक फ्लाइट टिकट नहीं बेच पाएगी।

Image

गो फर्स्ट नहीं बेच पाएगी फ्लाइट टिकट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गो फर्स्ट के फ्लाइट टिकट बेचने पर रोक
  • डीजीसीए के अगले आदेश तक टिकट बिक्री पर रोक
  • दिवालिया होने के लिए किया है अप्लाई

Go First Insolvency : इंडियन एविएशन रेगुलेटर नागर विमानन महानिदेशालय .या डीजीसीए (DGCA) ने सोमवार को वाडिया ग्रुप (Wadia Group) की फाइनेंशियल संकट झेल रही एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ये नोटिस एयरलाइन की तरफ से अचानक फ्लाइट्स कैंसल करने और IBC के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (Insolvency Resolution Process) शुरू होने के बाद जारी किया गया है।

टिकटों की बिक्री पर भी रोक

कारण बताओ नोटिस जारी करने के अलवाा Go First को अगले नोटिस तक टिकटों की बिक्री रोकने के लिए भी कहा गया है। एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस मिलने के 15 दिनों के अंदर अपना जवाब देना होगा। इसके अलावा एयरलाइन जो जवाब देगी, उसके आधार पर इसके एयर ऑपरेटर्स सर्टिफिकेट (AOC) को जारी रखने पर फैसला लिया जाएगा।

दिवालिया होने के लिए किया था अप्लाई

गो फर्स्ट ने सोमवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल या एनसीएलटी (NCLT) से अपनी दिवालिया प्रोसेस पर जल्दी फैसला लेने की गुजारिश की। इसने कहा कि लीज पर एयरक्राफ्ट देने वाली कंपनियों ने इसके एयरक्राफ्ट का रजिस्ट्रेशन कैंसल करना शुरू कर दिया है।

इसने पिछले मंगलवार को एनसीएलटी के सामने दिवालिया होने के लिए अप्लाई किया था और 15 मई तक टिकट की बिक्री सस्पेंड कर दी थी।

एनसीएलटी ने फैसला रखा सुरक्षित

एनसीएलटी ने 4 मई को गो फर्स्ट की याचिका पर सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रखा था। गो फर्स्ट 17 से अधिक साल पुरानी एयरलाइन है।

वाडिया ग्रुप की कंपनी के दिवालिया प्रोसेस के लिए अप्लाई करने के बाद पट्टेदार (लीज पर एयरक्राफ्ट देने वाली कंपनियाँ) 20 से अधिक विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द करना चाहते हैं। उन्होंने डीजीसीए से संपर्क भी किया है।

कई बैंकों का है कर्ज

गो फर्स्ट ने दिवालिया होने के लिए जो आवेदन किया था, उसमें बताया था कि ये 30 अप्रैल तक, 6521 करोड़ रु में से किसी भी बकाये पर नहीं चूकी।

गो फर्स्ट के फाइनेंशियल क्रेडिटर्स में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड (CBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) लिमिटेड, एक्सिस बैंक (Axis Bank) लिमिटेड और ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article