देश

VIDEO: भारत के लिए बन रहे Airbus C295 विमान ने भरी पहली उड़ान, कई गुना बढ़ जाएगी वायुसेना की ताकत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 8, 2023, 01:49 PM IST

एयरबस डिफेंस ने कहा कि यह पहली उड़ान पहले मेक इन इंडिया एयरोस्पेस कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है।

Image

C295 विमान ने भरी पहली उड़ान

Photo : ANI

C295 maiden flight: भारत के लिए बन रहे पहले C295 ने आज अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली। 2023 की दूसरी छमाही तक इसकी डिलीवरी की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस सामरिक विमान ने 5 मई को स्थानीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे स्पेन के सेविले से उड़ान भरी थी और तीन घंटे की उड़ान के बाद दोपहर 14:45 बजे उतरा। विमान निर्माता एयरबस ने ये जानकारी दी।

मेक इन इंडिया एयरोस्पेस कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

एयरबस डिफेंस में मिलिट्री एयर सिस्टम्स के प्रमुख जीन-ब्राइस ड्यूमॉन्ट ने कहा कि यह पहली उड़ान पहले मेक इन इंडिया एयरोस्पेस कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है। भारतीय वायु सेना के दुनिया में C295 का सबसे बड़ा ऑपरेटर बनने के साथ यह कार्यक्रम भारतीय वायु सेना (IAF) की परिचालन क्षमताओं में सुधार करने की हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

एयरबस डिफेन्स ने ट्वीट किया, भारत के लिए पहले C295 ने सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान पूरी की। यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इस साल के अंत से पहले डिलीवरी का रास्ता साफ करता है। देखें वीडियो

21,000 करोड़ रुपये का सौदा

पिछले साल सितंबर में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस (Airbus Defence and Space) के साथ लगभग 21,000 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए, जिसमें भारतीय वायुसेना के पुराने एवरो -748 विमानों (Avro-748 ) को बदलने के लिए C295 परिवहन विमान की खरीद का सौदा हुआ था। इसमें पहली बार किसी निजी कंपनी द्वारा भारत में सैन्य विमानों का निर्माण शामिल है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article