देश

Top News Today, 22 May 2023: PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त स्वागत, मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, जेल में सत्येंद्र जैन का वजन घटा; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 22, 2023, 06:02 PM IST

Top News Today, 22 May 2023: मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़कने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगजनी के चलते इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त स्वागत हुई है। G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीन दिवसीय बैठक श्रीनगर में शुरू हो गई है।

Image

पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

Top News Today, 22 May 2023: पीएम मोदी इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में उनका जबरदस्त स्वागत किया गया है। लोग उनसे मिलने और सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। भारतीय समुदाय के लोगों से मिलते समय पीएम मोदी ने बच्चों से बात भी की और प्यार से उनके सिर पर हाथ भी फेरा। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण किया, कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा भवन में गंगाजल और गोमूत्र छिड़का फिर उसके बाद हवन-पूजन किया साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। अभिनेता शाहरूख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी व एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को बंबई हाई कोर्ट से फौरी राहत मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में सत्येंद्र जैन के वकील के हवाले से कहा गया कि आप नेता का जेल में रहने के दौरान 35 किलो वजन कम हो गया है। पढ़िए आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

PM Modi Arrives Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन-देशों की यात्रा के तीसरे व अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए। सिडनी में होटल के बाहर ही भारतीय समुदाय ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। ये लोग कई घंटों से पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे। लोगों के बीच पीएम से हाथ मिलाने की होड़ मची रही। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बच्चों से भी बात की और प्यार से उनके सिर पर हाथ फेरा। लोग तिरंगा लिए पीएम मोदी के नारे लगा रहे थे।

सोमवार यानी 22 मई को कर्नाटक की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र था, इस मौके पर कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण किया, बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने गंगाजल और गौ-मूत्र छिड़का साथ ही हनुमान चालीसा भी पढ़ी, वहीं मांड्या के कांग्रेस विधायक बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Manipur News: मणिपुर की राजधानी इंफाल में फिर से हिंसा भड़कने के कारण सेना बुलाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगजनी के चलते इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। आज फिर से हिंसा भड़कने के बाद सेना और अर्धसैनिक बलों को मणिपुर भेजा गया है। राज्य की राजधानी इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके में एक स्थानीय बाजार में जगह को लेकर मेइती और कुकी समुदाय के बीच मारपीट हो गई।

2000 के नोट बिना आईडी प्रूफ के बदलने को लेकर BJP नेता अश्विनी उपाध्याय दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं, बताया जा रहा है कि इसे लेकर अश्विनी उपाध्यााय ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है, गौर हो कि भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 रुपये के नोटों के चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

Sameer Wankhede: अभिनेता शाहरूख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी व एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को बंबई हाई कोर्ट से फौरी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े को कठोर कार्रवाई से दिए गए अंतरिम संरक्षण की अवधि आठ जून तक बढ़ा दी। उन्हें 8 जून तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा। वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने शाहरूख के बेटे आर्यन खान को क्रूज जहाज कॉर्डेलिया से मादक पदार्थ की जब्ती के मामले में नहीं फंसाने के लिए अभिनेता से रिश्वत मांगी थी।

बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के दर्द को फैंस अब तक नहीं भुला पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें हर रोज सोशल मीडिया पर याद करते हैं और उन लोगों को खरी-खोटी सुनाते हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ साजिश की थी। एक्टर मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ सोन चिरैया में काम किया था, जहां दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर बात करते हुए कहा है कि सोन चिरैया स्टार बॉलीवुड की पॉलिटिक्स के शिकार हुए, जिसके प्रेशर को वो झेल नहीं पाए थे।

Bihar Politics : बिहार के मुख्‍यमंत्री इन दिनों विपक्ष को एकजुट करने के लिए तमाम नेताओं से देश भर में मिल रहे हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी बिहार के अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी ने उन पर तंज कसा है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार पूरे देश में घूमकर पिकनिक मना रहे हैं। सम्राट ने नीतीश पर बिहार सरकार के पैसे का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगाए हैं। बता दें कि नीतीश कुमार कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिल चुके हैं। नीतीश कुमार बार-बार अपने संबोधन मे विपक्षी एकता की बात करते हुए दिखते हैं, जिसे लेकर भाजपा के बिहार अध्‍यक्ष ने उन पर तंज कसा है।

G-20 Summit In Kashmir: G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीन दिवसीय बैठक श्रीनगर में शुरू हो गई है। जम्मू और कश्मीर में होने वाली ये बैठक न केवल भारत के लिए कूटनीतिक रुप से बेहद अहम है, वहीं राज्य की इकोनॉमी के लिए यह गेमचेंजर साबित हो सकती है। खास तौर से जब जम्मू और कश्मीर में पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा निवेश आए हैं। यही नहीं साल 2022-23 में अब तक के सबसे ज्यादा टूरिस्ट आए हैं। इसे देखते हुए राज्य में हेल्थ, टूरिजस्म, हैंडीक्रॉफ्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स एडवेंचर के बड़ा बूस्ट मिल सकता है।

Satyendra Jain Latest Photo: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की सोमवार (22 मई, 2023) को तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया। यह जानकारी पार्टी सूत्रों की ओर से समाचार एजेंसी एएनआई को दी गई। जैन इस दौरान ‘‘अस्वस्थ’’ महसूस कर रहे थे। इस बीच, समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से उनका ताजा फोटो नजर आया, जिसमें वह काफी दुबले और कमजोर नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स में जैन के वकील के हवाले से कहा गया कि हिरासत में रहने के दौरान उनका 35 किलो वजन कम हो गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती