बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput की मौत के लिए Manoj Bajpayee ने B-Town Politics को दिया दोष, बोले 'वो प्रेशर नहीं झेल...'

Manoj on Sushant's Death: बॉलीवुड कलाकार मनोज बाजपेयी ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर बात करते हुए कहा है कि वो सुपरस्टार बनना चाहते थे, जिस कारण बॉलीवुड के लोगों ने उनके साथ पॉलिटिक्स खेली। सुशांत इस पॉलिटिक्स का प्रेशर झेल नहीं पाए, जिस कारण वो आज इस दुनिया में नहीं हैं।

Image

Sushant Singh Rajput की मौत के लिए Manoj Bajpayee ने B-Town Politics को दिया दोष बोले 'वो प्रेशन नहीं झेल...'

Manoj on Sushant's Death: बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के दर्द को फैंस अब तक नहीं भुला पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें हर रोज सोशल मीडिया पर याद करते हैं और उन लोगों को खरी-खोटी सुनाते हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ साजिश की थी। एक्टर मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ सोन चिरैया में काम किया था, जहां दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर बात करते हुए कहा है कि सोन चिरैया स्टार बॉलीवुड की पॉलिटिक्स के शिकार हुए, जिसके प्रेशर को वो झेल नहीं पाए थे। मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि सुशांत ने सोन चिरैया की शूटिंग के दौरान इस बारे में उनसे बात भी की थी।

मनोज बाजपेयी के अनुसार, 'हम लोग फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए थे। मैं जब सेट पर मटन बनाता था तो वो मेरे साथ ही खाना खाता था। हमें शूटिंग के दौरान नहीं पता था कि वो ऐसा कदम उठाएगा। उसने कुछ मौकों पर मुझसे इस बारे में बात की थी।'

मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड में फैले ग्रुपिज्म और राजनीति को ठहराया है। मनोज बाजपेयी के अनुसार, 'इंडस्ट्री में पॉलिटिक्स हमेशा होती है लेकिन जब आप स्टार बनने की सोचते हैं तो यह और भी गंदी हो जाती है। मुझे कभी इन चीजों से फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मैं मोटी चमड़ी का आदमी हूं। सुशांत शायद यह सब नहीं सह पाया और ऐसा कदम उठा लिया। उसने मुझसे इस बारे में बात की थी कि उसे ये चीजें परेशान कर रही हैं। अगर आप मनोज बाजपेयी बनना चाहते हैं तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर आपका ख्वाब स्टार बनने का है तो आपको कई सारी चीजें झेलनी पड़ेंगी। जो भी इसान स्टार सिस्टम में घुसना चाहता है, उसे राजनीति का शिकार होना पड़ता है। मुझे ऐसा लगता है कि वो अच्छा इंसान था, जो अंदर से बच्चा था। वो चीजों को समय रहते नहीं समझ पाया और राजनीति का शिकार हो गया।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article