दिल्ली

Satyendra Jain की हेल्थ का बिगड़ा हालः हिरासत में गिरा 35Kg वजन, फोटो देख बोले लोग- ईश्वर की लाठी में आवाज नहीं होती

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 22, 2023, 02:54 PM IST

Satyendra Jain Latest Photo: वैसे, चार रोज पहले जैन के वकील अभिषेक एम सिंघवी की ओर से बताया गया था कि वह आदमी (जैन) कंकाल हो गया है। जेल में 35 किलो वजन घट चुका है। सेहत लगातार बिगड़ रही है और उनका मामला वेटिंग लिस्ट में 416वें नंबर पर है।

Image

सत्येंद्र जैन ताजा तस्वीर में पहले के मुकाबले काफी पतले और कमजोर नजर आए।

Photo : ANI

Satyendra Jain Latest Photo: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की सोमवार (22 मई, 2023) को तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया। यह जानकारी पार्टी सूत्रों की ओर से समाचार एजेंसी एएनआई को दी गई। जैन इस दौरान ‘‘अस्वस्थ’’ महसूस कर रहे थे। इस बीच, समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से उनका ताजा फोटो नजर आया, जिसमें वह काफी दुबले और कमजोर नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स में जैन के वकील के हवाले से कहा गया कि हिरासत में रहने के दौरान उनका 35 किलो वजन कम हो गया।

31 मई, 2022 तक की कई तस्वीरों में जैन काफी हष्ट-पुष्ट नजर आते थे, मगर 22 मई, 2023 को जो फोटो सामने आए, उनमें वे बेहद ही कमजोर लग रहे थे। जैन की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने 18 मई, 2023 को दलील दी थी कि पूर्व मंत्री का वजन 35 किलोग्राम घट गया है, वह कंकाल जैसे दिखाई देने लगे हैं और वह कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। जैन ने इससे पहले मनोवैज्ञानिक को बताया था कि वह उदास और अकेला महसूस कर रहे हैं।

satyendra jain viral photo, satyendra jain, delhi

satyendra jain viral photo, satyendra jain, delhi

इस बीच, सोशल मीडिया पर जैन के जो फोटो वायरल हुए उन्हें देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए। @vimalvimlendra की ओर से ट्वीट किया गया कि ईश्वर की लाठी में आवाज नहीं होती है। @alok1505 ने कहा, "यह तो बहुत पतले लग रहे हैं। यह बड़ी ही दुखद स्थिति है।" @NaveenS13816664 ने कमेंट किया कि वह बहुत कमजोर लग रहे हैं।

दरअसल, जैन केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं। ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से 2017 में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत जैन के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उन्हें धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था और पिछले कुछ समय से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। (पीटीआई इनपुट्स के साथ)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'