दुनिया

पीएम मोदी पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया जबर्दस्त स्वागत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 22, 2023, 05:22 PM IST

लोगों के बीच पीएम से हाथ मिलाने की होड़ मची रही। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बच्चों से भी बात की और प्यार से उनके सिर पर हाथ फेरा।

Image

पीएम मोदी पहुंचे ऑस्ट्रेलिया

Photo : ANI

PM Modi Arrives Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन-देशों की यात्रा के तीसरे व अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए। सिडनी में होटल के बाहर ही भारतीय समुदाय ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। ये लोग कई घंटों से पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे। लोगों के बीच पीएम से हाथ मिलाने की होड़ मची रही। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बच्चों से भी बात की और प्यार से उनके सिर पर हाथ फेरा। लोग तिरंगा लिए पीएम मोदी के नारे लगा रहे थे।

इनसे मुलाकात के बाद मोदी यहां से होटल के लिए रवाना हो गए।

यहां पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की। पीएम मोदी कल भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज ही पापुआ न्यू गिनी की यात्रा कर सिडनी पहुंचे हैं। उनके दौरे का ये तीसरा चरण है। पहले चरण में वह जी-7 समिट के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंचे थे, दूसरे चरण में प्रशांत देशों की यात्रा पर गए और तीसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article