देश

Karnataka Assembly: कांग्रेस ने गंगाजल और गौ-मूत्र छिड़ककर कर्नाटक विधानसभा का किया शुद्धिकरण, बैलगाड़ी से पहुंचे कांग्रेस विधायक

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 22, 2023, 05:15 PM IST

Karnataka Assembly First Session: कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण किया, कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा भवन में गंगाजल और गोमूत्र छिड़का फिर उसके बाद हवन-पूजन किया साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

Image

कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा भवन में गंगाजल और गोमूत्र छिड़का

Purification of Karnataka Assembly: सोमवार यानी 22 मई को कर्नाटक की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र (Karnataka Assembly First Session) था, इस मौके पर कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा (Purification of Karnataka Assembly) का शुद्धिकरण किया, बताया जा रहा है कि कांग्रेस (Congress MLA) ने गंगाजल और गौ-मूत्र छिड़का साथ ही हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) भी पढ़ी वहीं मांड्या के कांग्रेस विधायक बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौर हो कि कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ, कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा ने विधानसभा को अपने भ्रष्टाचार से दूषित कर दिया था, गौर हो कि कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा था कि विधानसभा को गोमूत्र से साफ करने का समय आ गया है।

सबकी नजर टिकी रह गई कांग्रेस विधायक रवि गनिगा पर

कांग्रेस विधायक रवि गनिगा पर सबकी निगाहें टिक गईं इसकी वजह भी खास थी, जो बेहद अलग तरीके से विधानसभा पहुंचे, मांड्या विधानसभा के कांग्रेस विधायक रवि गनिगा बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शुरू हुआ कर्नाटक की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र

कर्नाटक में सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ।विधानसभा अधिकारियों के अनुसार, इस तीन दिवसीय सत्र के दौरान सभी 224 नव निर्वाचित प्रतिनिधि विधायक के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी होगा।

सिद्धरमैया ने दूसरी बार कर्नाटक CM के रूप में शपथ ली

सिद्धरमैया ने शनिवार को दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। साथ ही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री और आठ विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री बनने के बाद सिद्धरमैया ने शनिवार को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में कहा था, 'हम तीन दिनों, सोमवार, मंगलवर और बुधवार के लिए विधानसभा सत्र बुला रहे हैं। हम राज्यपाल से अनुरोध कर रहे हैं, क्योंकि 24 मई से पहले नई विधानसभा का गठन किया जाना है।'

10 मई को मतदान संपन्न हुआ था

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को मतदान संपन्न हुआ था और 13 मई को मतगणना की गई है। कांग्रेस ने 224 सीटों में से 135 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की और वहीं भारतीय जनता पार्टी को 66 सीटें और जनता दल (सेक्युलर) को मात्र 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती