देश

Top News Today, 3 May 2023: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी ; पढ़ें बड़ी खबरें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 3, 2023, 06:23 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 3 May 2023: बिलकिस बानो केस में अगली सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 मई को होनी है। 'मोदी उपनाम मामले' में रांची से राहुल गांधी को झटका, कोर्ट में पेशी से छूट से इनकार, पढ़िए आज शाम 7 बजे तक के प्रमुख समाचार

Image

आज के प्रमुख समाचार

Top News Today, 3 May 2023: मई के महीने में अमूमन गर्मी से बुरा हाल होता है, दिल्ली- NCR में पारा तो 40 के पार पहुंच जाता है और सूरज का थर्ड डिग्री टॉर्चर जीना मुहाल कर देता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Go First ने दिवालिया होने के लिए अप्लाई कर दिया है, कंपनी का हालत ऐसी है कि उसके पास उड़ान भरने के लिए पैसा ही नहीं है। अकेले बैंकों का 6,521 करोड़ रु का कर्ज है। ऐसे में एक बार फिर भारत में एक और एयरलाइंस के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। क्या एयरलाइन बंद हो जाएगी? उधर सर्बिया के एक स्कूल में गोलीबारी की खबर सामने आई है, आज के अहम समाचार:-

बिलकिस बानो केस में अगली सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 मई को होनी है। लेकिन उससे पहले की सुनवाई में दोषमुक्त लोगों की अपील पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। दरअसल अदालत के सामने दोषमुक्त लोगों के वकीलों को जिरह में पेश होना था। लेकिन कागजात तैयार करने का हवाला दे पेश नहीं हुए। दोषियों की ओर से पेश कई वकीलों ने बानो की याचिका पर नोटिस तामील नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई।

झारखंड की एक अदालत ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर 2019 के एक मानहानि के मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। गुजरात की सूरत की एक कोर्ट द्वारा इसी मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने और दो साल जेल की सजा सुनाए जाने के कुछ सप्ताह बाद यह बात सामने आई है। उनकी सजा के बाद, राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

मई के महीने में अमूमन गर्मी से बुरा हाल होता है, दिल्ली- NCR में पारा तो 40 के पार पहुंच जाता है और सूरज का थर्ड डिग्री टॉर्चर जीना मुहाल कर देता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। मई की शुरुआत से ही पारा सामान्य से काफी नीचे जा पहुंचा है और लोगों को हल्की ठंडक का अहसास करा है।

सर्बिया के एक स्कूल में गोलीबारी की खबर सामने आई है। पता चला है कि यहां कक्षा सात के एक छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सर्बियाई पुलिस के बयान के मुताबिक, आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने पिता की बंदूक से गोलीबारी की।

Adipurush to release on Jawan release date: पठान की बम्पर सफलता के बाद से ही दर्शक शाहरुख खान की जवान का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान की जवान साल 2023 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है, जिसके लिए दर्शक बेताब बैठे हैं। फिल्म जवान के मेकर्स ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि किंग खान की मूवी 2 जून के दिन रिलीज होगी। मेकर्स काफी समय से 2 जून के दिन अपनी मूवी रिलीज करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि जवान तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी।

Go First filed Bankruptcy, CEO tells the future plan to employees: आर्थिक संकट में फंसी Go First ने दिवालिया होने के लिए अप्लाई कर दिया है। कंपनी का हालत ऐसी है कि उसके पास उड़ान भर के लिए पैसा ही नहीं है। अकेले बैंकों का 6,521 करोड़ रु का कर्ज है। ऐसे में एक बार फिर भारत में एक और एयरलाइंस के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। क्या एयरलाइन बंद हो जाएगी। यह सवाल यात्रियों, इंडस्ट्री से ज्यादा वहां के कर्मचारियों को खाया जा रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के फैंस के एक अच्छी खबर आई है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार का सफल ऑपरेशन हो गया है। आईपीएल के शुरू होने से पहले वे चोटिल हो गए थे। इसके बाद काफी दिनों तक एनसीए में उन्होंने रिहैब करा कराया, लेकिन वहां पूरी तक ठीक नहीं होने के बाद ऑपरेशन कराने का फैसला लिया गया था। रजत पाटीदार चोटिल होने के कारण मौजूदा आईपीएल से बाहर हो गए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article