दुनिया

सर्बिया में कक्षा सात के छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी, आठ बच्चों समेत गार्ड की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 07:07 PM IST

Firing in School : पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी छात्र ने अपने पिता की पिस्टल से स्कूल में गोलीबारी की। उसने साथी छात्रों पर कई राउंड फायर किए।

Image

सर्बिया के स्कूल में गोलीबारी

Photo : AP

Firing in School : सर्बिया के एक स्कूल में गोलीबारी की खबर सामने आई है। पता चला है कि यहां कक्षा सात के एक छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें आठ बच्चों समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सर्बियाई पुलिस के बयान के मुताबिक, आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने पिता की बंदूक से गोलीबारी की।

पुलिस के मुताबिक, सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के व्लादिस्लाव रिबनिकर प्राथमिक स्कूल में बुधवार सुबह 8:40 बजे गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस जब वहां पहुंची तो कक्षा सात के छात्र को गोली चलाते हुए पाया गया। अधिकारियों ने बताया, आरोपी छात्र ने स्कूल के गार्ड व अन्य छात्रों पर कई राउंड फायर किए, जिससे आठ बच्चे और सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। इस घटना में छह बच्चे और शिक्षक घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोलीबारी के बाद स्कूल में दहशत

प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी से पूरे स्कूल परिसर व आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही गोलीबारी की खबर सामने आई, माता-पिता अपने-अपने बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए दौड़े और स्कूल के बाहर भीड़ लग गई। हालांकि, पुलिस आरोपी छात्र को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। पुलिस ने घटना में घायल छात्रों का विवरण नहीं दिया है।

सर्बिया में गोलीबारी की घटना दुर्लभसर्बिया में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटना बेहद दुर्लभ है। हालांकि, 1990 के दशक के युद्धों के बाद देश में बचे हथियारों की संख्या के बारे में सरकार की ओर से बार-बार चेतावनी दी गई है। उधर, पुलिस ने बेलग्रेड के व्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article