Delhi-NCR Weather Report: मई के महीने में अमूमन गर्मी से बुरा हाल होता है, दिल्ली- NCR में पारा तो 40 के पार पहुंच जाता है और सूरज का थर्ड डिग्री टॉर्चर जीना मुहाल कर देता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। मई की शुरुआत से ही पारा सामान्य से काफी नीचे जा पहुंचा है और लोगों को हल्की ठंडक का अहसास करा है।
इस बीच बुधवार दोपहर दिल्ली- NCR में शुरू हुई बारिश ने मौसम को एक बार फिर से खुशनुमा कर दिया। सुबह हल्की धूप के बाद करीब 11 बजे बादल घिर आए और दोपहर होते-होते बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में इस पूरे सप्ताह रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।
