क्रिकेट

TATA IPl 2023: आरसीबी के इस खिलाड़ी का हुआ सफल ऑपरेशन, अपने फैंस के लिए लिखी यह बात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 3, 2023, 05:35 PM IST

Rajat Patidar Successful Surgery: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार को अच्छी खबर सामने आई है। उनका सफल ऑपरेशन हो गया और वे अब पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने फोटो शेेयर कर अपने चाहने वालों के लिए भावुक संदेश लिखा।

Image

रजत पाटीदार। (फोटो - रजत पाटीदार के ट्विटर से)

Rajat Patidar Successful Surgery: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के फैंस के एक अच्छी खबर आई है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार का सफल ऑपरेशन हो गया है। आईपीएल के शुरू होने से पहले वे चोटिल हो गए थे। इसके बाद काफी दिनों तक एनसीए में उन्होंने रिहैब करा कराया, लेकिन वहां पूरी तक ठीक नहीं होने के बाद ऑपरेशन कराने का फैसला लिया गया था। रजत पाटीदार चोटिल होने के कारण मौजूदा आईपीएल से बाहर हो गए थे। यह फॉफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बड़ा झटका लगा था। रजत का पिछला सीजन काफी शानदार रहा था। उन्होंने कई मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। आरसीबी ने उनकी जगह विजयकुमार वैशाख को टीम में शामिल किया था।

रजत ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

सफल ऑपरेशन होने के बाद रजट पाटीदार ने अपने फैंस के लिए भावुक पोस्ट जारी की। उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ लिखा कि ऑपरेशन सफल रहा। वह लगातार रिकवर कर रहे हैं। पिछले दिनों चोट की सर्जरी हुई थी। इस चोट से काफी दिनों से परेशान था। अब मुझे यह खुशी हो रही है कि अब इससे निजात मिल गई है। प्रार्थना करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।

बोर्ड ने ऑपरेशन का उठाया जिम्मा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नॉन कॉन्ट्रैक्ट क्रिकेटर को बड़ा दरियादिली दिखाई है। बीसीसीआई ने नॉन कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ी रजत पाटीदार को बेस्ट इलाज के लिए इंग्लैंड भेजने का फैसला किया और ऑपरेशन का पूरा खर्च उठाया। रजत पाटीदार बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं है, लेकिन इसके बाद भी बीसीसीआई उनको सर्जरी कस जिम्मा उठाया।

एड़ी की चोट से परेशान थे रजत

रजत पाटीदार एड़ी की चोट से जूझ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वे बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुजर रहे थे। लेकिन उनकी चोट में कुछ ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला। उनको बेंगलोर के प्री-सीजन कैंप के दौरान चोट लगी थी। इसके चलते रजत आईपीएल के 16वें सीजन से बाहर भी हो गए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article