देश

Top News@2PM: पहलवानों के समर्थन में आए नीरज चोपड़ा, जिया खान मामले में सूरज पंचोली बरी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 28, 2023, 02:14 PM IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। इसमें आप अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू हो सकते हैं। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

News@2pm

Neeraj Chopra Supports Wrestlers: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा भी डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में आ गए हैं। नीरज ने ट्वीट करके अधिकारियों से इस मामले में जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है। देश के नामी-गिरामी पुरुष-महिला पहलवान डब्ल्यूएफआई और बृज भूषण के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बृज भूषण पर जूनियर पहलवानों ने शोषण और डराने धमकाने जैसे कई आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर

Jiah Khan Death Case Verdict:जिया खान सुसाइड केस में आज 28 अप्रैल 2023 के दिन फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस पूरे मामले में अब सूरज पंचोली को निर्दोष करार दिया है और 10 साल बाद अब बरी कर दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 के दिन अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। पढ़ें पूरी खबर

What is SCO: दिल्ली में आज एससीओ (SCO) देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम बैठक हो रही है जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसमें रूस, चीन सहित अन्य एससीओ देशों ने शिरकत की। पाकिस्तान को भी बुलावा दिया गया था लेकिन उसके रक्षा मंत्री वर्चुअली ही इसमें मौजूद रहे। भारत के नजरिए से क्या अहमियत है एससीओ की, इसका क्या उद्देश्य है और कितने देश में शामिल हैं, ऐसे ही सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

Karnataka Assembly Election 2023 : चुनाव-प्रचार के दौरान नेता अपने विरोधियों पर निशाना साधते हैं और तीखे हमले करते हैं। जुबानी जंग भी खूब देखने को मिलती है लेकिन चुनावी रौ में नेता कभी-कभी ऐसी बातें बोल देते हैं या बयान दे देते हैं जिससे चुनाव में पार्टी को फायदा कम नुकसान ज्यादा हो जाता है। चुनावों के दौरान अपने बयानों से फायदा से ज्यादा अपना सियासी नुकसान कराने के काम में कांग्रेस माहिर हो चुकी है।

Vande Bharat Hits Cow: वंदे भारत एक्सप्रेस से गाय के टकराने का एक और मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश में ग्वालियर स्टेशन के पास गुरुवार शाम नई शुरू हुई भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस से एक गाय टकरा गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद सेमी-हाई-स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पढ़ें पूरी खबर

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article