देश

भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत से टकराई गाय, इंजन का बोनट खुला, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 28, 2023, 10:44 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल को रानी कमलापति (भोपाल) और हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के बीच सेमी हाई-स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

Image

वंदे भारत से टकराई गाय (File photo)

Photo : PTI

Vande Bharat Hits Cow: वंदे भारत एक्सप्रेस से गाय के टकराने का एक और मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश में ग्वालियर स्टेशन के पास गुरुवार शाम नई शुरू हुई भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस से एक गाय टकरा गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद सेमी-हाई-स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पटरियों पर अचानक आ गई

हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत ट्रेन से शाम करीब सवा छह बजे गाय टकरा गई। गाय ग्वालियर जिले के डबरा की ओर जाने वाली पटरियों पर अचानक आ गई। अधिकारी ने पीटीआई के हवाले से बताया कि इस घटना के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक स्टॉप पर रुकी रही। तकनीकी स्टाफ की मदद से इसे ठीक किया गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रेन को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया। जानकारी मिलते ही आरपीएफ पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा था।

11 वंदे भारत ट्रेनें शुरू की गईं

बता दें कि एक अप्रैल 2023 को पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन सौगात दी थी। ट्रेन को शुरू हुए अभी पूरा एक महीना भी नहीं हुआ कि इस तरह का हादसा हो गया। इस घटना से सेमी-हाई-स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन का नोज कोन क्षतिग्रस्त हो गया।

वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक का सफर करीब 7.45 घंटे में पूरा करती है। गुरुवार को भी ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नई दिल्‍ली स्‍टेशन से भोपाल के लिए रवाना हुई थी। ग्‍वालियर के डबरा स्‍टेशन के पास ट्रेक पर खड़ी एक गाय टकरा गई। करीब 15 मिनट तक ट्रेन एक ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी रही।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article