बॉलीवुड

Jiah Khan Suicide case: CBI कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी किया, 10 साल बाद आया फैसला

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 28, 2023, 12:37 PM IST

Jiah Khan death case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 के दिन अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। जिया खान ने अपने सुसाइड नोट में बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के खिलाफ कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें कस्टडी में भी ले लिया गया था। अब जिया खान की मौत के मामले में 10 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुना दिया है।

Image

Jiah Khan Suicide case: CBI कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी किया, 10 साल बाद आया फैसला

KEY HIGHLIGHTS
  • जिया खान सुसाइड केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला।
  • करीब 10 साल पहले जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी।
  • एक्ट्रेस की मौत का आरोप एक्टर सूरज पंचोली पर लगा था।

Jiah Khan Death Case Verdict: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 के दिन अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की डेड बॉडी के साथ ही एक 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। इस सुसाइड नोट में जिया खान ने कई खुलासे किए थे। इसके बाद जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। वहीं, जिया खान की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिया खान सुसाइड केस में आज 28 अप्रैल 2023 के दिन फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस पूरे मामले में अब सूरज पंचोली को निर्दोष करार दिया है और 10 साल बाद अब बरी कर दिया है। बीते काफी समय से सभी की निगाहें इसी बात पर टिकी हुई थीं कि आखिरकार जिया खान को कब तक न्याय का इंतजार करना होगा।

कोर्ट ने सुनाया फैसला

जिया खान सुसाइड केस में अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। यह फैसला एक्टर सूरज पंचोली के पक्ष में गया है। मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एएस सैयद ने कहा, 'सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए उन्हें बरी कर दिया गया है।'आज सुबह 10.30 बजे अदाकारा जरीना वहाब अपने बेटे सूरज पंचोली के साथ कोर्ट पहुंची थीं। जरीना वहाब पिछले 10 सालों से सूरज पंचोली के साथ खड़ी हुई हैं। अब इस पूरे मामले में एक्टर के परिवार को बड़ी जीत मिली है।

जिया खान की मां ने लगाए थे गंभीर आरोप

एक्ट्रेस जिया खान के निधन के बाद उनकी मां राबिया खान ने एक्टर सूरज पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगाए। राबिया खान के अनुसार सूरज पंचोली ने उनकी बेटी के पास सुसाइड के अलावा और कोई रास्ता ही नहीं छोड़ा था। राबिया खान के आरोपों के बाद यह मामला सीबीआई को दिया गया। जिया खान की मां राबिया खान के अनुसार उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article