देश

Top News @2PM, 25 May 2023: उत्तराखंड को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, अमरनाथ यात्रा की नई तारीख, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 25, 2023, 01:28 PM IST

Top News @2PM, Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 25 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

Image

Top news today hindi: पढ़ें आज की बरी खबरें

Top News @ 2PM, 25 May 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौटने पर पीएम नरेंद्र मोदी का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। 28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी संसद के नए भवन को देश को समर्पित करेंगे। लेकिन उद्घाटन को लेकर विपक्षी दलों के तेवर गरम हैं, कांग्रेस का दावा है कि 20 दल इस समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगे। लाउडस्पीकर को लेकर योगी आदित्यनाथ ने यूपी के अधिकारियों को बड़ा आदेश जारी किया है। योगी सरकार ने छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अमरनाथ यात्रा को लेकर तारीख सामने आ गई है। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून को नई दिल्ली से जोड़ने वाली उत्तराखंड की पहली सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर पीएम ने कहा कि उत्तराखंड के सभी लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली यह ट्रेन, देश की राजधानी को देवभूमि से और तेज गति से जोड़ेगी। वंदे भारत से दिल्ली-देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय भी काफी कम हो जाएगा।

अमरनाथ यात्रा को लेकर तारीख सामने आ गई है। यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू होगी। इसी के साथ बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। यह वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से शुरू होगी।

संसद की नई इमारत का उद्घाटन पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष में मची तकरार अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। संसद की इस नई इमारत का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कराने के लिए शीर्ष अदालत में गुरुवार को एक जनहित याचिका (PIL) दायर हुई। इस जनहित याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि वह संसद की नई इमारत का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों कराने के लिए सरकार को निर्देश जारी करे।

संसद की नई इमारत के उद्घाटन पर सत्ता एवं विपक्ष में मची रार के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद कृ्ष्णम ने बड़ा बयान दिया है। विपक्ष के रुख पर सवाल खड़े हुए कृष्णम ने गुरुवार को पूछा कि हिंदुस्तान की संसद का उद्घाटन यदि भारत का प्रधानमंत्री नहीं करेगा तो क्या पाकिस्तान का पीएम करेगा? कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद, राष्ट्रपति भवन देश की धरोहर हैं। ऐसी धरोहरें किसी एक पार्टी की नहीं होतीं।

तीन देशों की यात्रा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं इस पवित्र धरती को प्रणाम करता हूं, हमारे पूर्वजों को प्रणाम करता हूं और यहां उपस्थित लोगों के माध्यम से देशवासियों को आदरपूवर्क नमन करता हूं। ये आप का ही पुरुषार्थ है, ये आप ही की परंपरा है, मैं तो दुनिया में जा कर के सिर्फ आपके पराक्रमों के गीत गाता हूं।

तीन देशों जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में लोग देर रात से ही उनकी अगवानी के लिए खड़े रहे। दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत को गंभीरता से सुनती है और वो जब विदेशी धरती पर जाते हैं तो भारत के पराक्रम और गौरव की बात करते हैं, वो बदलते भारत की कहानी से दुनिया और जहां को रूबरू कराते हैं।

देश को 28 मई को नई संसद मिल जाएगी। विपक्ष के विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनकर तैयार हुई इस नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। नई संसद का निर्माण मौजूदा और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जाहिर है कि अब इसी संसद में देश के भविष्य की रूपरेखा बनेगी। तर्क-वितर्क एवं बहसें होंगी। यहीं से भारतीय लोकतंत्र नई कुलांचे भरेगा और 'न्यू इंडिया' के सपने साकार होंगे।

28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी संसद के नए भवन को देश को समर्पित करेंगे। लेकिन उद्घाटन को लेकर विपक्षी दलों के तेवर गरम हैं, कांग्रेस का दावा है कि 20 दल इस समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगे। कांग्रेस का कहना है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाउडस्पीकर को बड़ा आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर की बढ़ती ध्वनि को नियंत्रित कराया जाए। इसके लिए अधिकारियों को फिल्ड में निकलने और समीक्षा करने का आदेश दिया गया है।

हिंदू पक्ष की तरफ से हरिशंकर जैन ने दायर याचिका में ईदगाह में पूजा की मांगी इजाजत मांगी गई है। हिंदू पक्ष का दावा है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर ईदगाह बनाई गई है। अब तक इस मामले में कुल 15 याचिकाएं लगाई गई हैं।याचिका में शाही ईदगाह के सेक्रेटरी, यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के चेयरपर्सन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सेक्रेटरी को सचिव बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी सरकार ने कर्मचारियों को मूल वेतन के 221% की दर से महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को अब तक 212% की दर से महंगाई भत्ता मिलता रहा है। इस तरह डीए में 9% की बढ़ोतरी हुई है।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि भारत इस साल के अंत में मौसम पूर्वानुमान संस्थानों के लिए अपने नए 18 पेटाफ्लॉप सुपरकंप्यूटर का अनावरण करेगा। रिजिजू ने नोएडा में मंत्रालय के नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्टिंग (NCMRWF) का दौरा करने के बाद यह घोषणा की।

मौसम विभाग ने इस बार मानसून में कुछ दिनों की देरी का पूर्वानुमान जताया था। लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि ताजा हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि मानसून सही दिशा में बढ़ रहा है। ये पोर्ट ब्लेयर से होता हुआ केरल की तरफ बढ़ेगा।

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी चिलचिलाती धूप तो कभी बारिश होने लगती है। यही हाल उत्तराखंड में भी है। बुधवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्य के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। बारिश की वजह से केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो रही है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'