देश

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, एक जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 25, 2023, 02:12 PM IST

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर 19 जून से प्रसूति और चिकित्सा आधार पर दी गई छुट्टियों को छोड़कर चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Image

बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर

Amaranth Yatra: अमरनाथ यात्रा को लेकर तारीख सामने आ गई है। यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू होगी। इसी के साथ बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। यह वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से शुरू होगी।

डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर 19 जून से प्रसूति और चिकित्सा आधार पर दी गई छुट्टियों को छोड़कर चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवा (जम्मू) के निदेशक राजीव के. शर्मा द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर, मातृत्व अवकाश और चिकित्सा आधार पर मंजूर अवकाश को छोड़कर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की 19 जून से सभी तरह की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के दो महीने चलने वाली यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले जम्मू आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना होने की उम्मीद है। शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधीक्षकों और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को यात्रा अवधि के दौरान पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के अवकाश आवेदनों को स्वीकृत या अग्रेषित नहीं करने का भी निर्देश दिया।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article