देश

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष को दिखाया आईना, पूछा- संसद भवन का उद्घाटन क्या पाक का PM करेगा?

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 25, 2023, 12:55 PM IST

Parliament new building news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह के लिए विपक्ष को न्योता भेजा गया है लेकिन कांग्रेस सहित विपक्ष के 19 दलों ने कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की है। विपक्ष नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कराने की मांग कर रहा है।

Image

नई संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को होगा।

Photo : ANI

Pramod Krishnam : संसद की नई इमारत के उद्घाटन पर सत्ता एवं विपक्ष में मची रार के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद कृ्ष्णम ने बड़ा बयान दिया है। विपक्ष के रुख पर सवाल खड़े हुए कृष्णम ने गुरुवार को पूछा कि हिंदुस्तान की संसद का उद्घाटन यदि भारत का प्रधानमंत्री नहीं करेगा तो क्या पाकिस्तान का पीएम करेगा? कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद, राष्ट्रपति भवन देश की धरोहर हैं। ऐसी धरोहरें किसी एक पार्टी की नहीं होतीं।

'किसी पार्टी के नहीं होते संसद, राष्ट्रपति भवन'

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा, 'भारत की संसद देश की धरोहर है। यह भाजपा या किसी पार्टी की नहीं है। हम सरकार की नीतियों का विरोध कर सकते हैं। हिंदुस्तान की संसद का उद्घाटन यदि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री नहीं करेगा तो क्या पाकिस्तान का पीएम करेगा? संसद, राष्ट्रपति भवन किसी पार्टी के नहीं होते। ये भवन पूरे देश के होते हैं।'

28 मई को संसद की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे PM

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह के लिए विपक्ष को न्योता भेजा गया है लेकिन कांग्रेस सहित विपक्ष के 19 दलों ने कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की है। विपक्ष नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कराने की मांग कर रहा है। विपक्ष के इस रुख पर भाजपा हमलावर है। उद्घाटन समारोह को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

सरकार को मिला 15 दलों का साथ

सरकार के लिए राहत की बात यह है कि उसे एनडीए दलों के साथ-साथ गैर-एनडीए दलों का साथ मिला है। बताया जा रहा है कि ऐसे करीब 15 दल हैं जो उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), एनपीपी, एनडीपीपी, एसकेएस, आरएलजेपी, अपना दल (सोनेलाल), आरपीआई, तमिल मनीला कांग्रेस, एआईएडीएमके, आजसू, एमएनएफ, वाईएसआरसीपी, टीडीपी, शिअद और बीजद शामिल होने वाले हैं।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article