Delhi Jantar Mantar Protest Live Updates: बेफ्रिक होकर दिल्ली मेट्रो में करें सफर, खुल गए सभी 45 स्टेशन; जंतर-मंतर पर आज फिर होगा प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी जंतर मंतर प्रदर्शन लाइव अपडेट्स: कॉकरोच जनता पार्टी ने आज जंतर-मंतर चलो का आह्वान किया है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली की किलेबंदी कर रखी है। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी और वाहनों की तलाशी ली जा रही है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है। इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के ज्यादातर इलाकों को बंद रखा गया है।
Delhi Jantar Mantar Protest Live Updates: बेफ्रिक होकर दिल्ली मेट्रो में करें सफर, खुल गए सभी 45 स्टेशन; जंतर-मंतर पर आज फिर होगा प्रदर्शन
यूपी व हरियाणा से लगने वाली दिल्ली की सभी सड़क सीमाओं पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, गाजियाबाद व नोएडा की ओर से दिल्ली में प्रवेश की सभी सीमाओं पर पुलिस के जवान तैनात हैं। जंतर-मंतर के चार किमी के दायरे में शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। परीक्षाओं के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है।
शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्टूबर की सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली 250 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा, दिल्ली के करीबी शहरों से आने वाली दैनिक पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त कर दी गई हैं।
