देश

Top News Today, 09 April 2023: आज शाम तक की बड़ी खबरें, पढ़ें कहां क्या-क्या हुआ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 9, 2023, 06:22 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 09 April 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट राजस्थान में अपनी ही पार्टी की सरकार के पीछे पड़ गए हैं। उधर दिल्ली के एलजी ने सीएम केजरीवाल को अशिक्षित बताया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए मौसम की भविष्यवाणी की। जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Image

Top News Today In Hindi : पढ़ें शाम तक की बड़ी खबरें

Photo : Times Now Digital

Top News Today, 09 April 2023: कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपनी ही सरकार के पीछे पड़े गए हैं। वह भ्रष्टाचार को लेकर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को एक दिन का उपवास रखेंगे। रूस से कच्चे तेल का आयात कर भारत सरकार जमकर फायदा उठा रही है। गौतम अडानी के मुद्दे पर शरद पवार पर ट्वीट कर कांग्रेस नेता अलका लांबा घिर गईं। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि कुछ लोग आईआईटी की डिग्री लेकर भी अशिक्षित रह जाते हैं। बांदीपुर टाइगर रिजर्व के अंदर पीएम मोदी महिंद्रा बोलेरो कैंपर में यात्रा करते नजर आए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश में अगले 5 दिन के मौसम की भविष्यवाणी की। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

एलजी ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके ऊपर सीधा हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग आईआईटी की डिग्री (IIT Degree) लेकर भी अशिक्षित रह जाते हैं, उन्होंने कहा कि डिग्री का क्या, यह तो पढ़ाई के खर्च की रसीद भर होती हैं, जहां शिक्षित होने की बात है तो शिक्षा वहीं है जो इंसान का ज्ञान दर्शाता है।

भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार सदाबहार मुद्दा है। इस मुद्दे के जरिए सरकारें गिरती और बनती हैं। इन सबके बीच राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट अपनी ही सरकार के मुखिया अशोक गहलोत की घेरेबंदी करने में जुटे हुए हैं।

हिंडेनबर्ग रिपोर्ट और गौतम अडानी के मुद्दे पर शरद पवार ने कहा था कि जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट कर सवाल उठाए। लेकिन बीजेपी ने जब निशाना साधा तो वो बैकफुट पर आ गईं और सफाई पेश की। उन्होंने कहा उनका विचार निजी है।

पश्चिम बंगाल में बीते सप्ताह राम नवमी के दिन हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में नया मोड़ आ गया है। यहां हिंसा की जांच करने के लिए पहुंचे छह सदस्यीय दल को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया। बता दें, पटना उच्च न्यायालय के पुर्व मुख्य न्यायाधीश नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व में छह सदस्यीय दल तथ्यों का पता लगाने के लिए आज हुगली पहुंच रहा था।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 'प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष' के मौके पर बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे। जहां पीएम मोदी को एडवेंचर गिलेट स्लीवलेस जैकेट के साथ कैमॉफ्लाज टी-शर्ट पहने देखा गया। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पीएम की टाइगर रिजर्व की यात्रा की एक तस्वीर शेयर की है। महिंद्रा द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए पोस्ट में, बांदीपुर टाइगर रिजर्व के अंदर एक महिंद्रा बोलेरो कैंपर (Mahindra Bolero Camper) में यात्रा करते हुए पीएम मोदी की एक तस्वीर शामिल थी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने भविष्यवाणी की कि अगले 3-5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। साथ ही दक्षिण के कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है।

एमसीडी के सदन का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया। नए चुनावों की अनुपस्थिति में, ओबेरॉय अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखेंगी। आप सूत्रों ने कहा कि पुराने चेहरों को ही उम्मीदवारों के रूप में दोहराया जाएगा, क्योंकि शैली ओबेरॉय को 22 फरवरी को निर्वाचित होने के बाद बहुत कम समय का कार्यकाल मिला था।

कच्चे तेल के आयात में रूस अब भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन चुका है। भारत ने मार्च में रूस से रोजाना 16.4 लाख बैरल कच्चा तेल आयात किया। बताते चलें कि कच्चा तेल आयात करने में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

IPL 2023, PBKS vs KKR Cricket Score Online Updates: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें मुकाबला।

सलमान खान की फिल्म किसी की भाई किसी का जान का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिल्म के गाने Yentamma की कोरियोग्राफी को देख भड़के साउथ फैंस। लोगों का कहना है कि सलमान का लुंगी डांस अश्लील है। उन्होंने हमारे ट्रेडिशनल अटायर वेष्टि का अपमान किया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article