Alka Lamba on Sharad Pawar: हिंडेनबर्ग रिपोर्ट और गौतम अडानी के मुद्दे पर शरद पवार ने कहा था कि जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट कर सवाल उठाए। लेकिन बीजेपी ने जब निशाना साधा तो वो बैकफुट पर आ गईं और सफाई पेश की। उन्होंने कहा उनका विचार निजी है। अब अलका लांबा ने क्या कहा था. उन्होंवे ट्वीट किया कि डर हुए लालची लोग ही आज अपने हितों के चलते तानाशाह सत्ता के गुण गा रहे हैं। देश के लोगों की लड़ाई एक अकेला राहुल गांधी लड़ रहा है। पूंजीपति चोरों से भी और चोरों को बचाने वाले चौकीदार से।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर कांग्रेस की अलका लांबा के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि शरद पवार एक वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस को अपनी नीतियों और विचारों को देखना चाहिए। उनके (कांग्रेस के) अन्य विपक्षी दलों के साथ बुनियादी मतभेद हैं।
शरद पवार का कहना है कि गौतम अडानी प्रकरण में जेपीसी जांच की जरूरत नहीं है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के कुछ नेता हमलावर हुए। शशि थरूर का कहना है कि जेपीसी के बारे में उनके तर्क से वो सहमत हैं। लेकिन उनकी सोच यह है कि जेपीसी जांच होनी चाहिए ताकि जो सच सामने आ सके।
