दिल्ली

Delhi Mayor Election: 26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर का चुनाव, उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 9, 2023, 03:57 PM IST

Delhi Mayor Election: एमसीडी के सदन का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया। नए चुनावों की अनुपस्थिति में, ओबेरॉय अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखेंगी। आप सूत्रों ने कहा कि पुराने चेहरों को ही उम्मीदवारों के रूप में दोहराया जाएगा, क्योंकि शैली ओबेरॉय को 22 फरवरी को निर्वाचित होने के बाद बहुत कम समय का कार्यकाल मिला था।

Image

Delhi Mayor Election- दिल्ली में 26 अप्रैल को होगा मेयर का चुनाव

Photo : Twitter

Delhi Mayor Election: दिल्ली में फिर से मेयर के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले काफी हंगामे और कई बार चुनाव टलने के बाद 22 फरवरी को चुनाव हुआ था, जिसमें आप की शैली ओबेरॉय को जीत मिली थी, लेकिन देर से चुनाव होने के कारण उन्हें काफी कम समय का कार्यकाल मिला, जिसके बाद अब फिर से चुनाव कराने की घोषणा की गई है।

क्या कहा सौरभ भारद्वाज ने

आप विधायक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को कहा कि दिल्ली में नया मेयर चुनाव 26 अप्रैल को होगा। उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उपराज्यपाल के कार्यालय द्वारा नियमों का पालन किया जाता है तो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो सकते हैं। उन्होंने कहा- "अप्रैल में नए सिरे से मेयर चुनाव कराना आवश्यक है। मेयर चुनाव की तारीख 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। यदि एलजी कार्यालय द्वारा नियमों का पालन किया जाता है तो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो सकते हैं। पिछली बार, यह दुर्भाग्यपूर्ण था, एलजी ने एक प्रोटेम मेयर बनाया, जिसके कारण हंगामा हुआ।"

पिछली बार का हाल

पिछले साल एमसीडी चुनावों में भी देरी हुई थी। सदन का कार्यकाल मई में समाप्त हो गया था, लेकिन चुनाव दिसंबर में हुए थे। तब फिर से तीनों निगमों को केंद्र ने एक कर दिया था। जिसके बाद चुनाव में आप ने बीजेपी को हरा दिया था। इसके बाद मेयर चुनाव में कई बार हंगामे के कारण मेयर का चुनाव टल गया। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जब चुनाव हुआ तो आप की शैली ओबेरॉय मेयर पद के लिए और आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर के लिए चुने गए।

क्या कहता है नियम

दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 के अनुसार, पहले वर्ष में एक महिला, दूसरे वर्ष में जनरल, तीसरे वर्ष में अनुसूचित जाति, चौथे और पांचवें वर्ष में जनरल उम्मीदवार मेयर की कुर्सी संभालेगा। इसी क्रम में दिल्ली एमसीडी में मेयर का चुनाव होता है।

उम्मीदवारों पर सस्पेंस

आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहींं की है। सूत्रों का कहना है कि आप अपने वर्तमान उम्मीदवारों के साथ ही चुनाव में उतर सकती है। आप इसकी घोषणा, केजरीवाल के फैसले के बाद करेगी। वहीं बीजेपी इस बार किसे चेहरा बनाती है, इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article