Project Tiger PM Modi On Mahindra Bolero Camper: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 'प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष' के मौके पर बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे। जहां पीएम मोदी को एडवेंचर गिलेट स्लीवलेस जैकेट के साथ कैमॉफ्लाज टी-शर्ट पहने देखा गया। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पीएम की टाइगर रिजर्व की यात्रा की एक तस्वीर शेयर की है। महिंद्रा द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए पोस्ट में, बांदीपुर टाइगर रिजर्व के अंदर एक महिंद्रा बोलेरो कैंपर (Mahindra Bolero Camper) में यात्रा करते हुए पीएम मोदी की एक तस्वीर शामिल थी। महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा, "मुझे क्यों लगता है कि यह पीएम की बांदीपुर यात्रा की सबसे अच्छी तस्वीर है इसके बारे में बताने के लिए आपको कोई प्राइज नहीं मिलेगी।"
दरअसल महिंद्रा बोलेरो कैंपर वाहन की तरफ इशारा कर रहें जिसमें पीएम मोदी यात्रा कर रहे थे। यानी पीएम मोदी की यात्रा के लिए अपने ब्रांड के एक वाहन को देखकर महिंद्रा बहुत खुश थे। इस पोस्ट को 882k से ज्यादा बार देखा गया और ढेर सारे रिएक्शन मिल चुके हैं। ऐसे में हम आपको मोदी जिस गाड़ी से टाइगर रिजर्व घूम रहे थे उसके बारे में बता रहे हैं।
Bolero Camper की कीमत
महिंद्रा बोलेरो कैंपर एक पिकअप गाड़ी है। मजबूत बॉडी और चेसिस के साथ ये गाड़ी तबड़तोड़ परफार्मेंस देती है। मजबूत बंपर के साथ आने वाली पिकअप में शानदार एक्सपीरिएंस मिलता है। इंडिया में इस कार की शुरुआती कीमत 9.27 लाख रुपए, एक्स-शोरूम है।
Bolero Camper के स्पेसिफिकेशंसप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांदीपुर टाइगर रिजर्व घुमाने के लिए बोलेरो कैंपर के फोर व्हील ड्राइव वैरिएंट का इस्तेमाल हुआ है। इस कार में m2DiCR 4 सिलेंडर 2.5L टर्बो-चार्ज डीजल इंजन की पावर है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स हैं। फीचर्स में फैब्रिक फ्रंट और रियर सीट मिलती हैं। इसके अलावा पावर स्टीयरिंग, ELR सीटर बेल्ट, व्हीकल इमोबिलाइजर और मोबाइल चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
