देश

Top News @2PM 06 May 2023: ब्रिटेन के राजा का राज्याभिषेक, कर्नाटक में चुनाव प्रचार जोरों पर, पढ़ें बड़ी खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 6, 2023, 01:00 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 06 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Top Headlines @2PM: कर्नाटक में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में रोडशो कर रहे हैं, वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उडुप्पी में रैली करने वाले हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी भी चुनावी प्रचार में जुटने वाली हैं। उधर ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक हो रहा है। नीचे डिटेल में पढ़ें आज 2 बजे तक की बड़ी खबरें

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स III का आज (8 मई) एबे वेस्टमिंस्टर में ऐतिहासिक राज्याभिषेक होगा। इस दौरान वह उस गद्दी पर बैठेंगे जिसका इस्तेमाल 86 वर्ष पहले उनके नाना जॉर्ज-षष्टम की ताजपोशी के समय किया गया था। इसी बीच एक बार फिर कोहिनूर और दिल्ली दरबार की चर्चा होने लगी। पढ़ें पूरी खबर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यूनाइटेड किंगडम के महामहिम महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे। वहां वे भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय भारत का लोकतंत्र किसी भी वैश्विक मापदंडों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है। साथ ही उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों और मजबूत करने के लिए भारतीय समुदाय के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत को अपने डायस्पोरा पर गर्व है। वे भारत के 24X7 एंबेसडर हैं। पढ़ें पूरी खबर

कर्नाटक में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में रोडशो कर रहे हैं, वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उडुप्पी में रैली करने वाले हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधीभी चुनावी प्रचार का आगाज करने वाली हैं। इस बीच कांग्रेस प्रवक्तारणदीप सुरजेवाला ने बड़ा आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर

खुद को दिवालिया घोषित करने वाली Go First ने नये ट्वीट में बताया है कि उसकी उड़ानें 12 मई तक रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा, ऑपरेशनल कारणों से 12 मई 2023 तक निर्धारित गो फर्स्टकी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसमें कहा गया है कि जल्द ही पेमेंट किये गये ओरिजनल तरीके पर यात्रियों को पैसों वापस किये जायेंगे। पढ़ें पूरी खबर

हवाई जहाज यात्रा के सबसे बेहतरीन साधनों में से एक होता है। अगर इसमें भी लोगो के साथ वो घटना घट जाए जो अक्सर झाड़ियों और जंगलों में होता हो तो यह बहुत दुखद है। एक महिला को कथित तौर पर एक फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक बिच्छू ने काट लिया। पढ़ें पूरी खबर

Vijay Shekhar Sharma Paytm के फाउंडर और सीईओ हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने 2010 में की थी। आज पेटीएम की नेटवर्थ करीब 9,800 करोड़ से भी ज्यादा आंकी गई है। यहां हम आपको इनके मोटिवेशन कोट्स बता रहे हैं जो आपका जीवन सफल बनाने में मदद करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने आज यानी 06 मई को सुबह 11 बजे 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया (AP SSC 10th Results) गया है। पढ़ें पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article