एजुकेशन

Manabadi.co.in, AP SSC 10th Results 2023: जारी हो गया आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, bse.ap.gov.in पर करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 6, 2023, 11:38 AM IST

AP SSC 10th Results 2023 Manabadi at www.bse.ap.gov.in, bieap.gov.in, manabadi.co.in, Schools9.com : आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने आज यानी 06 मई को एसएससी के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

AP SSC 10th Results 202: यहां चेक करें आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

AP SSC 10th Results 2023 Manabadi at www.bse.ap.gov.in, bieap.gov.in, manabadi.co.in, Schools9.com: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने आज यानी 06 मई को सुबह 11 बजे 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.bse.ap.gov.in, bieap.gov.in, manabadi.co.in, Schools9.com पर उपलब्ध करवा दिया (AP SSC 10th Results) गया है। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। बता दें इस बार आंध्र प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 03 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक निर्धारित थी।

इसके लिए कुल 6 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा राज्य के 3349 केंद्रों पर एक शिफ्ट में सुबह 09 बजकर 30 मिनट से 12:45 तक आयोजित की गई थी। हालांकि अब सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

AP SSC 10th Results 2023: यहां करें चेक

  • सबसे पहले आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AP 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • परीक्षा परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव करें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकलवा लें।

manabadi ssc results 2023: यहां डाउनलोड करें मार्कशीट

छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीद है कि 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

BSEAP SSC 10th Results Direct Link: छात्र ना हों निराश

AP SSC का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन छात्रों के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स यानी 33 नंबर से कम अंक आए हैं, वो निराश ना हों। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। वहीं यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक हैं, तो ऐसे छात्रों को किसी भी हाल में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article