उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यूनाइटेड किंगडम के महामहिम महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे। वहां वे भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय भारत का लोकतंत्र किसी भी वैश्विक मापदंडों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है। साथ ही उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों और मजबूत करने के लिए भारतीय समुदाय के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत को अपने डायस्पोरा पर गर्व है। वे भारत के 24X7 एंबेसडर हैं। यहां 1.7 मिलियन और पूरी दुनिया में 32 मिलियन हैं। उन्हें उदाहरण के लिए पूरक बनाया जा सकता है और वे कर्मभूमि और जन्मभूमि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध भी हैं। संपूर्ण संतुलन और अद्भुत क्षमता के साथ काम करते है।
पीएम मोदी ने आम लोगों की बदल दी जिंदगी
उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत का लोकतंत्र इस समय किसी भी वैश्विक मापदंडों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है। भारत में - विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका को देखेंगे, तो आप पाएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कार्यपालिका सभी सामाजिक मापदंडों और तत्वों के अकल्पनीय स्तर पर मानवता के छठे हिस्से को बदल दिया है जिनकी जिंदगी पीड़ा में गुजर रही थी। आम आदमी सशक्त हो रहा है। बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। जो पहले कभी सपने में भी नहीं देखा जा सकता था। यह जमीनी हकीकत है। यह सड़क, रेल, वायु या तकनीकी कनेक्टिविटी में है।
निराधार नेरेटिव से प्रगति नहीं कर सकते
धनखड़ ने कहा कि अपुष्ट, दुर्भावनापूर्ण, निराधार नेरेटिव से सार्वजनिक क्षेत्र में प्रगति नहीं कर सकते हैं। कोई भी ईमानदार राय, मूल्यांकन या आलोचना के खिलाफ नहीं है जो हमें आगे बढ़ने और हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा लेकिन अनुचित, दुर्भावनापूर्ण, हानिकारक ऑर्केस्ट्रेशन अच्छे विवेक के लिए विरोधी है, हमें इसका प्रतिकार करना चाहिए।
भारत की सेवा वितरण प्रणाली में हुआ काफी सुधार
उन्होंने कहा कि 2022 में भारत में डिजिटल भुगतान लेनदेन की राशि 1.5 ट्रिलियन थी। उन्होंने कहा कि भारत में 700 मिलियन इंटरनेट यूजर्स हैं और उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने भारत की सेवा वितरण प्रणाली को एक ऐसे स्तर पर बदल दिया है जिसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। धनखड़ ने कहा कि मैंने संसद के माननीय सदस्यों को संकेत दिया था और केवल एक उदाहरण देने के लिए, भारत में 2022 में डिजिटल भुगतान लेनदेन की राशि 1.5 ट्रिलियन थी। 2022 में 1.5 ट्रिलियन, अगर मैं इन आंकड़ों को यूएस, यूके, फ्रांस और जर्मनी के संबंध में लेता हूं एक साथ, यह चार गुना है।
भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक संबंध
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं और दोनों देश लोकतंत्र, कानून के शासन सहित कई मूल्यों को साझा करते हैं।मंत्रालय ने उपराष्ट्रपति के दो दिवसीय ब्रिटेन यात्रा के संदर्भ में कहा कि भविष्य के संबंधों को लेकर अंगीकार किए गए मसौदा 2030 के तहत दोनों देशों के संबंध वर्ष 2021 में विस्तृत रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच गए हैं।
राज्याभिषेक समारोह में 2200 से अधिक लोग होंगे शामिल
गौर हो भारत की राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल सितंबर में ब्रिटेन की यात्रा की थी और दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होकर भारत की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की थीं। बकिंघम पैलेस ने बताया कि वेस्टमिंस्टर एबे में महाराज चार्ल्स और उनकी पत्नी महारानी कैमिला के राज्याभिषेक समारोह में 2,200 से अधिक लोग शामिल होंगे। इसमें करीब 100 देशों के राज्याध्यक्ष, शाही परिवारों के सदस्य और 203 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, समुदाय व धर्मार्थ कार्य करने वाले गणमान्य लोग शामिल होंगे।
