Go First Airline: खुद को दिवालिया घोषित करने वाली Go First ने नये ट्वीट में बताया है कि उसकी उड़ानें 12 मई तक रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा, "ऑपरेशनल कारणों से 12 मई 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट (Go First) की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।" इसमें कहा गया है कि जल्द ही पेमेंट किये गये ओरिजनल तरीके पर यात्रियों को पैसों वापस किये जायेंगे। शुरुआत में, एयरलाइन ने 3 मई से शुरू होने वाली तीन दिनों के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दीं थी। इसके बाद में इसे 9 मई तक बढ़ा दिया गया।
टिकटों की बिक्री 15 मई तक निलंबित
इसके पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने गुरुवार को कहा कि एयरलाइन ने 15 मई तक टिकटों की बिक्री निलंबित कर दी है। साथ ही DGCA ने एयरलाइन को संबंधित नियमों में विशेष रूप से निर्धारित समयसीमा के अनुसार यात्रियों को रिफंड की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया है। पीटीआई के मुताबिक 11,463 करोड़ रुपये की देनदारियों और वित्तीय संकट के साथ वाडिया समूह (Wadia group) के स्वामित्व वाली एयरलाइन Go First ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (National Company Law Tribunal (NCLT) के समक्ष स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही के लिए एक याचिका दायर की है। कंपनी ने इसमें वित्तीय दायित्वों पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है। इस पर ट्रिब्यूनल ने गुरूवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
इस वजह से संकट में
सीईओ कौशिक खोना के मुताबिक एयरलाइंस को इंजन मुहैया कराने वाली अमेरिकी फर्म प्रैट एंड व्हिटनी (P&W) की ओर से सप्लाई रोकने की वजह से आज एयरलाइन के समक्ष यह संकट पैदा हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा है कि गो फर्स्ट मैनेजमेंट इस संकट की स्थिति से निपटने के लिए भी उचित कदम उठा रही है।
2005 हुई थी शुरू
वाडिया ग्रुप की एयरलाइन कंपनी Go First ने 2005 में एविएशन सेक्टर में एंट्री की थी। दो विमान से शुरू होकर इसके अब बढ़कर 61 विमान हो गया हैं। इनमें 56 A320 नियो और 5 विमान A320 CEO शामिल हैं। शुरुआत में वाडिया ग्रुप ने Go Air लॉन्च करके विमानन उद्योग में प्रवेश किया था, जिसे बाद में Go First के रूप में रि-ब्रांडेड किया गया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
