बिजनेस

बिजनेस मॉडल ढूंढना भगवान ढूंढने जैसा ही है.. Paytm वाले विजय शेखर के गोल्डन कोट्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 6, 2023, 06:30 AM IST

Vijay Shekhar Sharma Paytm के फाउंडर और सीईओ हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने 2010 में की थी। आज पेटीएम की नेटवर्थ करीब 9,800 करोड़ से भी ज्यादा आंकी गई है। यहां हम आपको इनके मोटिवेशन कोट्स बता रहे हैं जो आपका जीवन सफल बनाने में मदद करेंगे।

Image

1997 में ही इन्होंने इंडियासाइट.नेट नाम की वेबसाइट बनाकर करीब 8 करोड़ रुपये में बेच दी थी।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • विजय शेखर शर्मा के गोल्डन कोट्स
  • पेटीएम के फाउंडर और सीईओ हैं
  • 19 की उम्र में हो गए थे ग्रेजुएट

Vijay Shekhar Sharma Motivational Quotes: आप आज जेब में पैसा रखना लगभग एक गैर जरूरी चीज समझने लगे हैं, इसका क्रेडिट बड़े पैमाने पर पेटीएम को जाता है। Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़े हैं और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इन्होंने बैचलर्स डिग्री की है। 1997 में ही इन्होंने इंडियासाइट.नेट नाम की वेबसाइट बनाकर करीब 8 करोड़ रुपये में बेच दी थी। साल 2000 में इन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट वन97 कम्यूनिकेशंस खोली जिसपर न्यूज से लेकर चुटकुलों तक सब मिलता था।

Vijay Shekhar Sharma Motivational Quotes

Vijay Shekhar Sharma Motivational Quotes

2010 में आया अर्निंग पॉइंट

विजय शेखर शर्मा की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट 2010 में आया जब उन्होंने Paytm की नींव रखी। ये ई-कॉमर्स पेमेंट सिस्टम और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी है। आप ये कंपनी कहां पहुंच चुकी है ये सबको नजर आ रहा है।

Vijay Shekhar Sharma Motivational Quotes

Vijay Shekhar Sharma Motivational Quotes

खोने के लिए कुछ था ही नहीं

विजय का कहना है, मैं खुदको किस्मत वाला समझता हूं कि जीवन में मैंने नीचे गिरने की बात सोचे बिना रिस्क लिए हैं। क्योंकि जहां से मेरी शुरुआत हुई है, वहां मेरे पास खोने के लिए कुछ था ही नहीं।

Vijay Shekhar Sharma Motivational Quotes

Vijay Shekhar Sharma Motivational Quotes

19 साल में हो गया ग्रेजुएशन

विजय ने 19 साल की उम्र में ही अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया था। इनका जन्म 1978 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। माता-पिता इनके बचपन में ही समझ गए थे कि विजय की उड़ान बड़ी और लंबी होने वाली है।

Vijay Shekhar Sharma Motivational Quotes

Vijay Shekhar Sharma Motivational Quotes

बहुत तेजी से पॉपुलर हुआ पेटीएम

भारत में डिजिटल पेमेंट जैसे ही बूम पर आया, उस समय तक विजय ने पेटीएम को एक जोरदार विकल्प बना दिया था। जैसे ही ग्राहकों ने इससे पेमेंट करना शुरू किया ये एक जरूरत सा बनने लगा। आज स्थिति आपके सामने है।

Vijay Shekhar Sharma Motivational Quotes

Vijay Shekhar Sharma Motivational Quotes

अब कितनी है पेटीएम की नेटवर्थ

फोर्ब्स की रिपोर्ट के हिसाब से 2022 में पेटीएम की अनुमानित नेटवर्थ करीब 9,800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी गई है। विजय की सालाना सैलरी ही 4 करोड़ रुपये है जो आने वाले 3 साल तक बदलने नहीं वाली है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article