हवाई जहाज यात्रा के सबसे बेहतरीन साधनों में से एक होता है। अगर इसमें भी लोगो के साथ वो घटना घट जाए जो अक्सर झाड़ियों और जंगलों में होता हो तो यह बहुत दुखद है। एक महिला को कथित तौर पर एक फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक बिच्छू ने काट लिया। हालांकि फ्लाइट से उतरने के बाद पर उसे तुरंत मेडिकल सुविधा दी गई। अस्पताल ले जाया गया और अब वह ठीक है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 23 अप्रैल 2023 की है। यह एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट (एआई 630) पर हुई थी। सूत्रों ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर एक डॉक्टर के साथ तैयार रहने के लिए एक संदेश भेजा गया था। ताकि यात्री के आगमन पर तुरंत इलाज किया जा सके। एक सूत्र ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने महिला का इलाज किया। उसे अस्पताल ले जाया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई। वह ठीक है।
इससे पहले, पिछले जुलाई में एक गल्फ-भारत उड़ान के कॉकपिट में एक छोटा जीवित पक्षी पाया गया था। पिछले दिसंबर में, कालीकट से दुबई जाने वाली एक भारतीय वाहक की उड़ान के कार्गो होल्ड में एक सांप पाया गया था। हवाई जहाज में चूहे दिखना एक आम बात है। सांप, खटमल, चूहे और यहां तक कि चिड़िया-विमान में उड़ान भरते हुए ये सब देखा गया है।
