bus accident in bihar: बिहार से इतवार को सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई बताया जा रहा है कि राज्य के
गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें (Gopalganj to Supaul bus accident) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है हादसे में एक बस के ड्राइवर और 2 जवानों की मौत हो गयी।
इस हादसे में एक दर्जन से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल है, घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास एनएच-27 के पास की है।
बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन से तीन बस में 242 महिला व पुरुष जिला बल के जवान चुनाव कराने के लिए सुपौल जा रहे थे कि रास्ते में बरहिमा मोड़ के पास बस रोककर सभी नाश्ता कर रहे थे तभी तेज रफ्तार में आई कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी।
एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी
हादसे में अशोक उरांव नाम के ड्राइवर की मौत मौके ओर हो गई है, जबकि इलाज के दौरान पवन महतो और दिग्विजय की मौत हो गई एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी है स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया है वहीं सदर अस्पताल को अलर्ट करते हुए घायलों का इलाज के लिए एंबुलेंस अस्पताल लाया जा रहा है।
दो बसों के बीच में कई पुलिस जवान फंस गए उन्हें निकालने की कोशिश होती रही
बताया जा रहा की हादसा इतना दर्दनाक था कि दो बसों के बीच में कई पुलिस के जवान फंस गए और उन्हें निकालने की कोशिश घंटे तक होती रही वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात और डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने सदर अस्पताल में पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मौके पर राहत एवं में बचाव कार्य युद्ध स्तर पर होने की बात कही।
